Weather Update: दिल्ली-NCR में अगले सप्ताह बारिश के आसार, न होगा तापमान कम; न मिलेगी गर्मी से राहत
मौसम विभाग के अनुसार, रविवार और सोमवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। मंगलवार और बुधवार को हल्की बारिश होने के आसार हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली-एनसीआर में अगले सप्ताह मौसम करवट ले सकता है। मौसम विभाग ने अगले छह दिनों तक आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना जताई है। मंगलवार और बुधवार को बूंदाबांदी होने की भी संभावना है।
दिल्ली में शनिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 32.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 14.9 डिग्री सेल्सियस रहा। अमूमन 12 से 16 मार्च तक अधिकतम तापमान 29.2 और न्यूनतम तापमान 15-16 के बीच रहता है, लेकिन बीते कई दिनों से अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक चल रहा है।
मौसम विभाग के अनुसार, रविवार और सोमवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। मंगलवार और बुधवार को हल्की बारिश होने के आसार हैं। इस दौरान तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री रहेगा। 16 व 17 मार्च को भी आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है।