फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi weather news last 123 years monday that is four september second most hottest day

Delhi Weather: गर्मी ने तोड़ा रिकॉर्ड, 123 साल में दूसरी बार सबसे गर्म दिन रहा 4 सितंबर, आज मिल सकती है राहत

Tue, 05 Sep 2023 12:51 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 05 Sep 2023 12:51 PM IST
सार

सोमवार को कड़ी धूप के बीच अधिकतम तापमान 40.1 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, यह सामान्य से छह डिग्री अधिक था। मौसम विभाग ने बताया कि सितंबर माह में सबसे ज्यादा 40.6 डिग्री तापमान 16 सितंबर 1938 को रिकॉर्ड किया गया था।

विज्ञापन
delhi weather news last 123 years monday that is four september second most hottest day
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

देश की राजधानी दिल्ली में सितंबर माह में गर्मी ने रिकॉर्ड तोड़ दिया है। सोमवार को दिल्ली में रिकॉर्ड गर्मी दर्ज की गई है। सोमवार को पारा 40.1 डिग्री पहुंच गया। सोमवार को सितंबर माह में 123 वर्ष में दूसरी बार सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया है। 123 साल में 16 सितंबर 1938 में पहली बार गर्मी का रिकॉर्ड तोड़ा था।
विज्ञापन


सोमवार को दिल्ली में तेज धूप की वजह से सावन में भी भादो का एहसास हुआ। हालांकि मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को राहत मिल सकती है। मौसम विभाग के अनुसार अब मंगलवार और बुधवार को हल्की बारिश होने की संभावना है। 
विज्ञापन


सोमवार को कड़ी धूप के बीच अधिकतम तापमान 40.1 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, यह सामान्य से छह डिग्री अधिक था। मौसम विभाग ने बताया कि सितंबर माह में सबसे ज्यादा 40.6 डिग्री तापमान 16 सितंबर 1938 को रिकॉर्ड किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगस्त में भी किसी दिन पारा 40 डिग्री नहीं पहुंचा। ऑल टाइम रिकॉर्ड वर्ष 1938 में 40.6 डिग्री सेल्सियस रहा है। बारिश नहीं होने के कारण अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। वहीं न्यूनतम तापमान भी सामान्य से एक डिग्री अधिक 26.3 डिग्री दर्ज हुआ। 


रविवार को अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री दर्ज किया गया था। मौसम विभाग के अनुसार अब मंगलवार और बुधवार को हल्की बारिश होने की संभावना है। इस कारण से तापमान में मामूली कमी देखने को मिलेगी। मंगलवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री रहने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed