फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Weather News Drizzle increases cold in Delhi-NCR

Weather Report: दिल्ली-NCR में बूंदाबांदी ने बढ़ाई ठंड, कोहरे से उड़ानें प्रभावित, 15 जनवरी से सर्दी का सितम

Fri, 13 Jan 2023 01:32 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 13 Jan 2023 01:32 PM IST
सार

मौसम विभाग के अनुसार 13 जनवरी के बाद पश्चिमी विक्षोभ का असर कम होगा, इस कारण से तापमान में गिरावट होनी शुरू होगी। इसके बाद कड़ाके की ठंड का दूसरा दौर शुरू हो जाएगा।

विज्ञापन
Delhi Weather News Drizzle increases cold in Delhi-NCR
दिल्ली में सर्दी का सितम जारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

थोड़ी राहत के बाद शीतलहर का नया दौर जल्द शुरू होने की संभावना है। 15 जनवरी से सर्दी फिर से लोगों को सताएगी और कोहरा भी परेशान करेगा। आज भी कोहरे के कारण विमानों की उड़ानों पर असर पड़ा है। राष्ट्रीय राजधानी में कोहरे के कारण कुछ उड़ानें (दिल्ली-सैन फ्रांसिस्को/काठमांडू, दिल्ली-चंडीगढ़-कुल्लू, दिल्ली-जयपुर, दिल्ली-धर्मशाला-चंडीगढ़, दिल्ली-शिमला-धर्मशाला, दिल्ली-देहरादून) विलंबित हैं।

विज्ञापन


विज्ञापन


जनवरी की शुरुआत से सर्दी का सितम झेल रहे दिल्लीवासियों को गुरुवार को धूप खिलने से राहत मिली, लेकिन शाम को हुई बूंदाबांदी से ठंड बढ़ गई। बुधवार देर रात दिल्ली के कई इलाकों में भी बारिश हुई थी। लेकिन दिन में धूप खिलने से ठंड का अहसास कुछ कम हुआ। अब 15 जनवरी से कोहरे और सर्दी का सितम बढ़ने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विभाग ने दिल्ली, हरियाणा व चंडीगढ़ में 12 जनवरी को हल्की बूंदाबांदी की भविष्यवाणी की थी। विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार गुरुवार शाम को दिल्ली के कई इलाकों में बूंदाबांदी हुई। इस कारण से रात होते-होते ठंड बढ़ गई। दिन भर धूप खिले रहने के कारण अधिकतम तापमान 21.6 डिग्री व न्यूनतम तापमान 9.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। बुधवार के मुकाबले में यह चार डिग्री अधिक रहा। विभाग ने शुक्रवार को भी अधिकतम तापमान 21 डिग्री व न्यूनतम तापमान 10 डिग्री रहने की संभावना जताई है।


दिल्ली के रिज इलाके में सबसे कम न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री व आयानगर में 7.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। एनसीआर के इलाकों में भी सर्दी से राहत रही। गुरुग्राम में न्यूनतम तापमान 10.2, फरीदाबाद में 10.9, गाजियाबाद में 9.4, व नोएडा में न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

13 से कम होगा पश्चिमी विझोभ का असर
विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के असर के कारण बुधवार रात से तापमान में बढ़ोतरी हुई। 13 जनवरी के बाद पश्चिमी विक्षोभ का असर कम होगा, इस कारण से तापमान में गिरावट होनी शुरू होगी। इसके बाद कड़ाके की ठंड का दूसरा दौर शुरू हो जाएगा। 

गुरुवार को हिमाचल प्रदेश, उतराखंड, दिल्ली, हरियाणा व चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रहा। अगले 48 घंटों में न्यूनतम तापमान में विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है। इसके बाद उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में न्यूनतम तापमान में तीन से पांच डिग्री तक की गिरावट होने की संभावना है।

यूपी-बिहार में ठंड की स्थिति बरकरार रहेगी
आईएमडी के मुताबिक, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 15 और 16 जनवरी को, पूर्वी उत्तर प्रदेश में 12 से 16 जनवरी और बिहार के कुछ हिस्सों में 14 जनवरी तक ठंड की स्थिति बरकरार रहेगी। मौजूदा पश्चिमी विक्षोभ के कारण तेज हवा चलने से पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कोहरे से लोगों को राहत मिलेगी, लेकिन पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार में घने से बहुत घने कोहरे की परत छाई रहेगी।

राजस्थान में भी तीव्र शीत लहर की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 12 जनवरी को उत्तर-पश्चिमी राजस्थान और आसपास के क्षेत्रों में एक सिस्टम बनेगा। इसके असर से राज्य के उत्तर-पश्चिमी और उत्तरी भागों में 12-13 जनवरी को बादल छाए रहेंगे। 14 जनवरी से राज्य के अधिकतर भागों में एक बार पुनः उत्तरी हवाओं के प्रभाव से न्यूनतम तापमान में 3-5 डिग्री सेल्सियस की बड़ी गिरावट होने से राज्य में शीतलहर का नया दौर बीकानेर संभाग से शुरू होगा। 15 जनवरी से शीतलहर की तीव्रता में बढ़ोतरी होने से बीकानेर, जयपुर, अजमेर व भरतपुर संभाग के अधिकतर भागों में शीतलहर से तीव्र शीतलहर दर्ज होने की प्रबल संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed