फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Weather News cold wind will continue for four-five days

Delhi Weather News: चार-पांच दिन जारी रहेगा सर्द हवा का दौर, मौसम विभाग ने बताया कब खत्म होगी ठिठुरन भरी सर्दी

Fri, 03 Feb 2023 12:25 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 03 Feb 2023 12:25 AM IST
सार

सर्द हवा सुबह व शाम को ही परेशान करेगी, दोपहर में लगातार तापमान बढ़ता रहेगा। मौसम विभाग की माने तो अब ठंड का दौर खत्म होने वाला है।

विज्ञापन
Delhi Weather News cold wind will continue for four-five days
दिल्ली में सर्द हवा का दौर अभी रहेगा जारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जनवरी में शीत लहर झेल चुके दिल्ली-एनसीआर के लोगों को जल्द ही सर्दी से निजात मिलने की उम्मीद है। अभी बीच-बीच में नौ फरवरी तक 25-35 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चल रही सर्द हवा का दौर जारी रहेगा। 

विज्ञापन

सर्द हवा सुबह व शाम को ही परेशान करेगी, दोपहर में लगातार तापमान बढ़ता रहेगा। मौसम विभाग की माने तो अब ठंड का दौर खत्म होने वाला है। फरवरी के अंत तक एक दो पश्चिमी विक्षोभ आएंगे लेकिन वह मजबूत नहीं होने के कारण उनका असर ज्यादा नहीं होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली में बुधवार की तरह ही गुरुवार को भी तेज धूप के साथ हवा चलती रही। इसके कारण दिन का तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 24.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। जबकि न्यूनतम तापमान 8.3 डिग्री दर्ज हुआ। 

विज्ञापन

न्यूनतम तापमान में बुधवार के मुकाबले में मामूली गिरावट देखने को मिली। धूप निकलने के कारण दिन का तापमान लगातार बढ़ रहा है। गुरुवार को रिज व लोदी रोड में अधिकतम तापमान 25 डिग्री तक पहुंच गया।

मौसम विभाग के अनुसार चार फरवरी को भी 25-35 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चलने का अनुमान है। उसके बाद सात से नौ फरवरी तक ऐसे ही हवा चलेगी। वहीं, छह फरवरी को अधिकतम तापमान 26 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। जबकि न्यूनतम तापमान 10-12 डिग्री के बीच बना रहेगा।

पूर्वानुमान: आसमान साफ रहेगा।
अधिकतम तापमान: 24.3 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम तापमान: 8.3 डिग्री सेल्सियस
तीन फरवरी को सूर्यास्त: शाम 6 बजकर 02 मिनट
चार फरवरी को सूर्योदय: सुबह 7 बजकर 08 मिनट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed