फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi weather monday rain warning issued by meteorological department

Delhi Weather: आज भी गिरेंगी राहत की बूंदें, जानें कैसा रहेगा राजधानी में अगले पांच दिन का मौसम

Mon, 24 Apr 2023 12:38 AM IST
Vikas Kumar अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 24 Apr 2023 12:38 AM IST
सार

दिल्ली में बारिश को लेकर मौसम विभाग की ओर से चेतावनी जारी कर दी गई है। वहीं अगले 5 दिनों तक मौसम अपना रंग बदलता रहेगा। 

विज्ञापन
delhi weather monday rain warning issued by meteorological department
दिल्ली में मौसम हुआ सुहावना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली के कुछ इलाकों में हुई बूंदाबादी और तेज हवाओं से मौसम पूरी तरह से बदल गया है। कुछ इलाकों में रविवार की सुबह हुई हल्की बारिश से पारा सामान्य से छह डिग्री तक नीचे गिर गया। इससे शाम तक मौसम सुहाना हो गया। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि सोमवार को भी हल्की बारिश हो सकती है।

विज्ञापन

सोमवार को दिल्ली में हो सकती है बारिश
दिल्ली प्रादेशिक मौसम केंद्र के मुताबिक, रविवार को अधिकतम तापमान 31.3 डिग्री दर्ज किया गया। जो सामान्य से छह डिग्री कम रहा है। वहीं दूसरी तरफ न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो सामान्य से एक डिग्री अधिक रहा। रविवार को पालम, लोधी रोड, आया नगर सहित अन्य इलाकों में हल्की बारिश हुई थी। मौसम विभाग ने कहा कि मंगलवार से तापमान में बढ़त की उम्मीद है। संभावना है कि 29 अप्रैल तक पारा 39 डिग्री तक पहुंच जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

25 से 28 अप्रैल तक ऐसा रहेगा दिल्ली का मौसम
मौसम विभाग की ओर से कहा गया है कि 25 और 26 अप्रैल को मौसम शुष्क बना रहेगा। जबकि 27 अप्रैल को तापमान 40 डिग्री तक रह सकता है। इसके बाद 28 अप्रैल तक मौसम में बदलाव होगा और कई इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। इससे पारा गिरेगा। वहीं बारिश की वजह से दिल्ली के प्रदूषण में उतार चढ़ाव जारी रहेगा। बीते दिन शनिवार को प्रदूषण सामान्य रहा। 25 अप्रैल को प्रदूषण का स्तर सामान्य रहने की उम्मीद है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed