फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi: Weather may take a turn from Sunday

दिल्ली: रविवार से करवट ले सकता है मौसम

Fri, 27 Aug 2021 05:42 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Fri, 27 Aug 2021 05:42 PM IST
सार

  • बारिश के लिए लगातार बढ़ रहा इंतजार

विज्ञापन
Delhi: Weather may take a turn from Sunday
गर्मी से बचने के लिए छाता लगाकर जाती युवतियां - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली-एनसीआर में बारिश को लेकर इंतजार लंबा होता जा रहा है। दोपहर की चिलचिलाती धूप और उमस से अगले दो दिनों तक राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। अगले 24 घंटों में भी मौसम साफ रहेगा और मानसून के निष्क्रिय रहने की संभावना है। रविवार से मौसम के करवट लेने की उम्मीद है।

विज्ञापन


मौसम विभाग के मुताबिक, मानसून के तलहटी में पहुंचने के कारण बारिश को लेकर इंतजार बढ़ रहा है। हालांकि, इससे हिमालय के तलहटी से जुड़े इलाकों में बारिश के अच्छे आसार बन रहे हैं। दूसरी ओर, पश्चिमी दिशा से आने वाली हवाएं जारी हैं। इस वजह से दिल्ली-एनसीआर समेत पड़ोसी राज्यों में बारिश का इंतजार बना हुआ है।
विज्ञापन


प्रादेशिक मौसम विभाग के मुताबिक, बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से दो अधिक 35.2 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सामान्य से एक अधिक 26.6 डिग्री सेल्सियस रहा। बीते 24 घंटों में हवा में नमी का स्तर 50 से 70 फीसदी तक दर्ज किया गया। नमी का स्तर अधिक होने की वजह से लोगों का उमस भरी गर्मी से बुरा हाल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 24 घंटों में दिल्ली में मौसम साफ रहेगा और अधिकतम पारा 36 व न्यूनतम पारा 26 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा। इसके अगले दिन भी इसी तरह की स्थिति रहने की संभावना है। रविवार से मौसम करवट ले सकता है और अगले तीन दिनों तक बारिश होने की संभावना है।

संतोषजनक श्रेणी में रही दिल्ली-एनसीआर की हवा
दिल्ली-एनसीआर की हवा बृहस्पतिवार को भी संतोषजनक श्रेणी में बनी रही। सबसे खराब हवा गाजियाबाद की रही है। अगले 24 घंटों में भी हवा की गुणवत्ता में बदलाव की संभावना नहीं है। एक दिन पहले भी गाजियाबाद की हवा की गुणवत्ता सबसे खराब रही थी।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड(सीपीसीबी) के मुताबिक, बृहस्पतिवार को औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 114 रहा। इसके अलावा फरीदाबाद का 110, गाजियाबाद का 141, ग्रेटर नोएडा 132, गुरुग्राम 107 व नोएडा का एक्यूआई 127 रहा।

सफर इंडिया के मुताबिक, हवा में पीएम 10 का स्तर 65 फीसदी तक बना हुआ है। अगले तीन दिनों के भीतर यह 75 फीसदी तक पहुंचने की संभावना है। इसके पीछे का मुख्य कारण शुष्क मौसम की परिस्थितियों को बताया जा रहा है। पिछले 24 घंटों में हवा में पीएम 10 का स्तर 100 व पीएम 2.5 का स्तर 29 माइक्रोग्राम प्रतिघन मीटर रहा।  


-कला प्रदर्शनी: समय: 11 बजे। नमो गंगे ट्रस्ट के पांचवा लाइव पेंटिंग कानटेस्ट के विजेताओं को किया जाएगा सम्मानित। स्थान: प्रगति मैदान।
-मोटिवेशनल सेशन: समय: 3:30 बजे। केंद्रीय ओद्योगिक सुरक्षा बल द्वारा आयोजित कार्यक्रम में ओलंपियन बजरंग पूनिया व मनिका बत्रा का मोटिवेशनल सेशन। स्थान: प्राकृति पार्क, शास्त्री पार्क।
-फ्यूजी फिल्म का मोबाइल एक्सरे से होने वाले टीबी के दुष्परिणों पर कार्यक्रम। समय: शाम 5:00 बजे। स्थान: द क्लेरिज होटल।

पूर्वानुमान:
27 अगस्त- सूर्यास्त- 6:48 बजे।
28 अगस्त-सूर्योदय- 5:57 बजे।
मौसम साफ रहेगा और दिनभर धूप खिली रहेगी। पश्चिमी दिशाओं से हवाएं चलेंगी और रफ्तार मध्यम रहेगी।

तापमान:
अधिकतम तापमान: 36 डिग्री सेल्सियस।
न्यूनतम तापमान: 26 डिग्री सेल्सियस।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed