फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Weather Forecast summer in February temperature crosses 30°C for fourth time

Weather Forecast: गर्मी ने फरवरी महीने में ही छुड़ाए पसीने, चौथी बार पारा 30°C के पार, जानें पूर्वानुमान

Wed, 25 Feb 2026 07:43 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, नई दिल्ली
संवाद न्यूज एजेंसी, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 25 Feb 2026 07:43 PM IST
सार

फरवरी में ही दिल्ली का पारा बुधवार को चौथी बार 30 डिग्री सेल्सियस पार कर गया। दिन में तेज धूप से गर्मी महसूस हुई, हालांकि सुबह-शाम हल्की ठंड रही। विस्तार से पढ़ें पूरी खबर-

विज्ञापन
Delhi Weather Forecast summer in February temperature crosses 30°C for fourth time
दिल्ली का मौसम - फोटो : ANI

विस्तार

दिल्ली में गर्मी ने फरवरी महीने में ही लोगों के पसीने छुड़ाने शुरू कर दिए हैं। दिल्ली का पारा इस माह में बुधवार को चौथी बार 30 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया है। दिनभर की तेज धूप के चलते लोगों ने गर्मी का अहसास किया। हालांकि, दिनभर धूप खिलने और हवा चलने से मौसम खुशनुमा रहा। हालांकि, सुबह-शाम की हल्की ठंड अभी भी बरकरार है। लेकिन, दिन के समय निकल रही धूप ने लोगों को परेशान किया हुआ है। 

विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार, इस दौरान अधिकतम तापमान 30.2 और न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री दर्ज हुआ। दिल्ली में अधिकतम आर्द्रता 95 प्रतिशत और न्यूनतम आर्द्रता 33 प्रतिशत रही। मौसम विभाग के अनुसार, रिज में 14.8 आया नगर में 12.5 और लोधी रोड में 12.4 और पालम में 13.8 न्यूनतम पारा दर्ज किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों में दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में मौसम ज्यादातर साफ रहेगा, लेकिन सुबह के समय हल्की धुंध बनी रह सकती है। मौसम विभाग के अनुसार 26 फरवरी से 3 मार्च तक तापमान 30 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।

विज्ञापन

इस दौरान हवा की गति हल्की से मध्यम रहेगी। 26 फरवरी और 27 फरवरी को उत्तर-पश्चिम और दक्षिण-पश्चिम दिशाओं से 5-15 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चलेगी। 28 फरवरी से 3 मार्च तक हवा की गति 5-25 किमी प्रतिघंटा के बीच बनी रहेगी।

संबंधित वीडियो-

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed