फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi NCR Weather Forecast Today: IMD Alert for Rain in Delhi Aaj ka Mausam News in Hindi

Delhi Weather Today : दो दिन बाद मिलेगी गर्मी से राहत... फिर होगी बारिश, आज रहेंगे हल्के बादल; पूर्वानुमान

Wed, 14 May 2025 01:18 AM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, नई दिल्ली
संवाद न्यूज एजेंसी, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 14 May 2025 01:18 AM IST
सार

Delhi Weather Update Today : राजधानी में बुधवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। इस दौरान लगातार सतही हवाएं 15-25 किमी प्रति घंटा की गति से चलेगी, जो कभी-कभी 35 किमी प्रति घंटा तक बढ़ सकती हैं।

विज्ञापन
Delhi NCR Weather Forecast Today: IMD Alert for Rain in Delhi Aaj ka Mausam News in Hindi
बुधवार को दिल्ली में छाए रहेंगे आंशिक बादल - फोटो : iStock

विस्तार

दिल्ली में कुछ दिन मौसम सुहावना रहने के बाद भीषण गर्मी ने फिर लोगों को तपाना शुरू कर दिया है। झुलसाने वाली गर्मी एक बार फिर दस्तक दे चुकी है। ऐसे में सूरज ने अपने तल्ख तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। लेकिन, इन सब के बीच एक राहत की खबर है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि 14-15 मई दो दिन पारा 40 के पार रहने के बाद 16 मई को बारिश होने की संभावना है। ऐसे में आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। इस दौरान बहुत हल्की बारिश के साथ तेज हवाएं 30-40 किमी प्रति घंटे की गति से चलने की संभावना है, जो गरज के साथ अस्थायी रूप से 50 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती हैं।

विज्ञापन

इसके अलावा, राजधानी में बुधवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। इस दौरान लगातार सतही हवाएं 15-25 किमी प्रति घंटा की गति से चलेगी, जो कभी-कभी 35 किमी प्रति घंटा तक बढ़ सकती हैं। ऐसे में अधिकतम व न्यूनतम तापमान क्रमशः 40 तथा 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। इस दौरान लोगों को सूरज के तेवर का सामना करना पड़ सकता है। इधर, मंगलवार को आसमान साफ रहा। ऐसे में सुबह से ही सूरज अपने तेवर दिखाने लगा था। इस दौरान सूरज की तपिश ने लोगों को गर्मी का अहसास कराया। ऐसे में लोग गर्मी से बेहाल दिखे। लेकिन, दोपहर के समय मौसम का मिजाज बदल गया। तेज आंधी के साथ बारिश होने लगी। इससे लोगों को गर्मी से फौरी राहत मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन

दोपहर के बाद बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने दोपहर 3:45 से शाम 7:30 के बीच उत्तर पश्चिम, उत्तर पूर्व, दक्षिण पश्चिम और दक्षिण पूर्वी दिल्ली में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया हुआ था। इस दौरान हल्की से मध्यम स्तर के बीच बूंदाबांदी हुई। इस दौरान तेज हवाएं 40-60 किमी प्रति घंटे की गति से चली। हालांकि, विभाग ने मंगलवार के लिए बारिश का कोई अनुमान नहीं जताया था। ऐसे में अधिकतम तापमान सामान्य 0.7 डिग्री सेल्सियस के साथ 40.2 डिग्री दर्ज किया गया। कुछ इलाकों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया।

विज्ञापन

रिज में सबसे अधिक तापमान रहा
रिज में सबसे अधिक तापमान रहा। यहां अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आया नगर में 40.6, पालम में 40.2 और लोधी रोड में 39.8 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रहा। साथ ही, न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.3 डिग्री सेल्सियस अधिक के साथ 27.7 डिग्री दर्ज किया गया। लोधी रोड में न्यूनतम तापमान अन्य केंद्र के मुताबिक सबसे कम रहा। यहां न्यूनतम तापमान 25.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। आया नगर में 27.4, पालम में 26.4 और रिज में 26.0 डिग्री दर्ज हुआ।

संबंधित वीडियो-



यह भी पढ़ें- प्रेमी के लिए मार डाला पति: रात में लवर संग घोंटा गला... सोते हुए भांजे को उठाकर उसके सामने किया घिनौना काम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed