फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Weather Fog increases people problems cold wave will continue till the end of week yellow alert issued

Weather Report: कोहरे ने बढ़ाई लोगों की परेशानी, सप्ताह के अंत तक चलेगी शीत लहर, यलो अलर्ट जारी

Wed, 21 Dec 2022 03:31 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Wed, 21 Dec 2022 03:31 AM IST
सार

24 दिसंबर तक हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में घना कोहरा व शीत लहर चलने आसार हैं। 21 व 22 दिसंबर को अधिकतम तापमान 21-22 डिग्री के बीच और न्यूनतम तापमान छह डिग्री रहने का अनुमान है। 

विज्ञापन
Delhi Weather Fog increases people problems cold wave will continue till the end of week yellow alert issued
दिल्ली में कोहरे का कहर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर भारत में सर्दी व कोहरे का सितम शुरू हो गया है। ट्रेनें घंटों की देरी से चल रही हैं। साथ ही, आईजीआई एयरपोर्ट पर भी दृश्यता कम होने से विमानों के भी पहिये थम गए हैं। इससे यात्रियों परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दिल्ली-एनसीआर सहित पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और यूपी में मंगलवार को भी कोहरा छाया रहा। साथ ही, न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 6.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया, जबकि सोमवार को न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री दर्ज हुआ था। 

विज्ञापन

विज्ञापन

17 दिसंबर को इस सीजन का सबसे कम न्यूनतम तापमान छह डिग्री दर्ज किया गया था। मौसम विभाग ने सप्ताह के अंत तक शीतलहर व घना कोहरा पसरे रहने की आशंका जताई है। कोहरे व शीत लहर के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

सुबह के समय घना कोहरा छाने से आईजीआई एयरपोर्ट पर दृश्यता 150-200 मीटर तक रह गई। 24 दिसंबर तक हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में घना कोहरा व शीत लहर चलने आसार हैं। 21 व 22 दिसंबर को अधिकतम तापमान 21-22 डिग्री के बीच और न्यूनतम तापमान छह डिग्री रहने का अनुमान है। 48 घंटे तक न्यूनतम तापमान में विशेष परिवर्तन की संभावना नही है। उसके बाद न्यूनतम तापमान में दो डिग्री की गिरावट होगी। 

विज्ञापन

दिल्ली में मंगलवार को अधिकतम तापमान 23.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 6.3 डिग्री सेल्सियस रहा। लोदी रोड में सबसे कम न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री दर्ज हुआ। रिज में न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed