फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi weather: Fog in the morning, sunshine during the day...Chances of rain from 19

दिल्ली का मौसम : सुबह धुंध, दिन में धूप...पश्चिमी विक्षोभ के कारण 19 फरवरी से बारिश के आसार

Fri, 16 Feb 2024 06:20 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 16 Feb 2024 06:20 AM IST
सार

दिन में धूप खिली और दोपहर बाद मौसम गर्म हो गया। आने वाले दिनों में पारा चढ़ने का अनुमान है। हालांकि, 19 फरवरी को पश्चिमी विक्षोभ के कारण बारिश के आसार हैं।

विज्ञापन
Delhi weather: Fog in the morning, sunshine during the day...Chances of rain from 19
demo pic

विस्तार

मौसमी बदलाव के कारण सुबह धुंध से न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे दर्ज हुआ। दिन में धूप खिली और दोपहर बाद मौसम गर्म हो गया। आने वाले दिनों में पारा चढ़ने का अनुमान है। हालांकि, 19 फरवरी को पश्चिमी विक्षोभ के कारण बारिश के आसार हैं। बारिश के कारण तापमान में दो डिग्री तक गिरावट हो सकती है। बारिश का दौर 21 फरवरी तक चलने का अनुमान है। 

विज्ञापन


प्रादेशिक मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक बृहस्पतिवार को  अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री अधिक रहा जबकि न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री कम रहा। पीतमपुरा इलाका सबसे गर्म रहा। यहां अधिकतम तापमान सबसे कम 26.8 डिग्री दर्ज किया गया। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 26 डिग्री व न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।
विज्ञापन


खराब श्रेणी में पहुंची  हवा 
राजधानी में बृहस्पतिवार को हवा की गति बढ़ने से प्रदूषण खराब श्रेणी में पहुंच गया। बृहस्पतिवार को एक्यूआई 279 दर्ज किया गया, जो खराब श्रेणी है। इसमें बुधवार के मुकाबले 62 सूचकांक की गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग ने रविवार से स्थिति में सुधार की संभावना जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्र ने माना, दिल्ली में कम हुआ प्रदूषण : आप
राजधानी में वायु प्रदूषण के स्तर में लगातार सुधार हो रहा है। आप की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने बृहस्पतिवार को कहा कि केंद्र सरकार भी इसे मानने लगी है। देश के दूसरे राज्यों को भी दिल्ली से सीखकर काम करना चाहिए। केंद्र की आर्थिक सर्वे रिपोर्ट में कहा गया है कि 2016 से दिल्ली की हवा लगातार अच्छी हुई है। यह सभी मुख्यमंत्री के प्रयासों से संभव हो पाया है। केजरीवाल सरकार ने दिल्ली का ग्रीन कवर बढ़ाकर, इंडस्ट्री को पीएनजी में शिफ्ट किया और 24 घंटे बिजली देकर प्रदूषण को नियंत्रित किया। 


उन्होंने कहा कि हवा को सुधारने में ई-बसों का भी काफी योगदान है। दिल्ली के पब्लिक ट्रांसपोर्ट में ई-बसें शामिल करने से 2022 से अब तक 47 हजार टन कार्बनडाईऑक्साइड का उत्सर्जन कम हुआ है। दिल्ली में 1800 इंडस्ट्री हैं और सभी को पीएनजी पर शिफ्ट कर दिया गया है।मुख्यमंत्री ने लक्ष्य रखा है कि 2025 तक 80 फीसदी ई-बसें होंगी। 7582 बसों में से 22 फीसदी बसें इलेक्ट्रिक हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed