फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Weather effect of snowfall in the mountains was seen in Delhi, the temperature dropped

पहाड़ों में बर्फबारी का दिल्ली में असर: बढ़ी ठिठुरन... सीजन का सबसे ठंडा दिन, 4.9 डिग्री तक गिरा तापमान

Wed, 11 Dec 2024 10:47 AM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Wed, 11 Dec 2024 10:47 AM IST
सार

पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी ने मैदानी इलाकों में अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। बर्फबारी से दिल्ली में ठंड ने दस्तक दे दी है। 

विज्ञापन
Delhi Weather effect of snowfall in the mountains was seen in Delhi, the temperature dropped
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : एएनआई

विस्तार

पहाड़ों में हो रही बर्फबारी का असर राजधानी दिल्ली में भी देखने को मिल रहा है। दिल्ली के तापमान में आज गिरावट दर्ज की गई है। न्यूनतम तापमान 4.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। इस सीजन में दिल्ली की बुधवार की सुबह सबसे ठंडी सुबह रही है। मंगलवार को न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। 

विज्ञापन


मौसम विभाग के मुताबिक, बुधवार सुबह सफदरजंग पर दर्ज किया गया न्यूनतम तापमान 4.9 डिग्री सेल्सियस इस सर्दी के मौसम का सबसे कम तापमान है। पिछले साल यानी 15 दिसंबर 2023 को भी 4.9 डिग्री सेल्सियस का यही न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया था।
विज्ञापन


इससे पहले मंगलवार को तेज धूप खिली होने के बावजूद ठंडी हवाओं ने ठिठुराया। इस कारण से अधिकतम व न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम दर्ज हुआ। अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 23.0 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। हालांकि यह सोमवार के मुकाबले में ज्यादा था। बीते सोमवार को अधिकतम तापमान 21.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। मंगलवार को दिल्ली का पालम इलाका 20.1 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ सबसे ठंडा रहा। यहां तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम दर्ज हुआ। मयूर विहार में अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम 21.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विभाग की मानें तो अब तापमान में गिरावट होने लगेगी। इस कारण से ठंड का अहसास होगा। अधिकतम तापमान 23 व 24 डिग्री के बीच और न्यूनतम तापमान 6 से 7 डिग्री के बीच रहेगा। विभाग ने पूरे सप्ताह के लिए सुबह व शाम धुंध व कुहासा रहने की भविष्यवाणी की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed