फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi weather Dense fog envelopes capital Temperature drops to season lowest of 4.4 degree

कोहरे की चादर में लिपटी दिल्ली: 4 जनवरी सीजन की सबसे ठंडी सुबह, दृष्यता कम होने से सड़क व रेल यातायात प्रभावित

Wed, 04 Jan 2023 10:57 AM IST
पूजा त्रिपाठी पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Wed, 04 Jan 2023 10:57 AM IST
सार

अगले एक-दो दिनों में न्यूनतम तापमान में और गिरावट हो सकती है। मौसम विभाग ने बुधवार से शनिवार तक येलो अलर्ट जारी किया है। प्रादेशिक मौसम विज्ञान केंद्र, नई दिल्ली के अनुसार मौसमी दशाओं के अनुकूल न होने के कारण तापमान में गिरावट दर्ज हो रही है। आने वाले दिनों में भी पारा और गिर सकता है। विभाग ने शुक्रवार और शनिवार को कोल्ड डे की स्थिति रहने की संभावना जताई है। 

विज्ञापन
Delhi weather Dense fog envelopes capital Temperature drops to season lowest of 4.4 degree
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली-एनसीआर समेत पूरा उत्तर भारत इन दिनों घने कोहरे और शीतलहर की चपेट में है। चार जनवरी को दिल्ली की सुबह सीजन की सबसे ठंड सुबह के रूप में दर्ज की गई। बुधवार सुबह दिल्ली में पारा 4.4 डिग्री तक लुढ़क गया। यही नहीं आज सुबह दिल्ली-एनसीआर व आसपास के इलाके में घने कोहरे के चलते रेल व सड़क यातायात भी प्रभावित रहा। दिल्ली आने वाली कई ट्रेनें देरी से चलीं। 
विज्ञापन


प्रादेशिक मौसम विज्ञान केंद्र, नई दिल्ली के अनुसार बर्फीली हवाओं के कारण दिल्ली का तापमान गिर रहा है। अगले तीन से चार दिनों तक दिल्ली में घने से घना कोहरा छाए रहने का अनुमान है। दिनभर शीतलहर चलने का अनुमान जताया जा रहा है। पारा भी गिरकर 4 डिग्री तक आने कही उम्मीद है। विभाग के अनुसार बुधवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 16.5 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 4.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
विज्ञापन


दिल्ली का जाफरपुर इलाका सबसे ठंडा रहा। यहां अधिकतम तापमान 13.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। वहीं एनसीआर क्षेत्र में भी तापमान में गिरावट दर्ज हुई। अधिकतम तापमान एनसीआर के गाजियाबाद में 12.9 डिग्री, गुरुग्राम में 15 डिग्री और फरीदाबाद में 17.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed