फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi weather affects trains and flights many cancelled many running late

दिल्ली: घने कोहरे के कारण चार उड़ानें रद्द, देरी चल रही 24 ट्रेनें

Sat, 28 Dec 2019 10:36 AM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्राची प्रियम Updated Sat, 28 Dec 2019 10:36 AM IST
विज्ञापन
Delhi weather affects trains and flights many cancelled many running late
कोहरे की वजह से ट्रेनें और विमान सेवा प्रभावित। - फोटो : अमर उजाला।

दिल्ली में ठंड और कोहरे का कहर इस कदर जारी है कि 100 मीटर की दूरी पर खड़ी चीजें भी लोगों को नजर नहीं आ रही है। दृश्यता कम होने के कारण यात्राएं भी प्रभावित हो रही हैं। शनिवार सुबह 2.4 डिग्री तापमान के साथ पूरी दिल्ली कोहरे की घनी चादर में लिपटी रही। इसके कारण दिल्ली हवाई अड्डे पर अबतक चार उड़ानें रद्द कर दी गई हैं।

विज्ञापन


फिलहाल हवाई अड्डे पर CAT III-B (इंस्ट्रूमेंट लैंडिंग सिस्टम) के तहत हवाई जहाजों का परिचालन किया जा रहा है। इसके साथ ही दृश्यता कम होने के कारण 24 ट्रेनें भी काफी देरी से चल रही हैं। 
विज्ञापन


मालूम हो कि शनिवार को कड़ाके की सर्दी और शीतलहर ने 119 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। 1901 के बाद दूसरी बार दिसंबर में ज्यादा सर्दी पड़ रही है। दिल्ली में लगातार पारा गिरता जा रहा है। दिल्ली में शनिवार को न्यूनतम तापमान 1.7 डिग्री पर पहुंच गया है। शनिवार को सुबह 8.30 बजे दिल्ली के सफदरजंग एन्क्लेव में 2.4 डिग्री, पालम में 3.1 डिग्री, लोधी रोड में 1.7 डिग्री और आया नगर में 1.9 डिग्री दर्ज किया गया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर दिल्ली में शुक्रवार की रात इस मौसम में सबसे ठंडी रही। आया नगर इलाका 3.6 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ सबसे ठंडा रहा। अधिकतम तापमान सामान्य से 6 डिग्री कम 14.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो दिन के तापमान में भी कोई बड़ा उलटफेर नहीं होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed