फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi water politics paswan challenges kejriwal i appointed officers for rechecking you too appoint

पानी पर राजनीति तेजः पासवान की केजरीवाल को चुनौती, मैंने बनाई दोबारा जांच के लिए टीम, आप भी बनाएं

Tue, 19 Nov 2019 09:40 AM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Tue, 19 Nov 2019 09:40 AM IST
विज्ञापन
delhi water politics paswan challenges kejriwal i appointed officers for rechecking you too appoint
अरविंद केजरीवाल और रामविलास पासवान - फोटो : एएनआई

देशभर के राज्यों की राजधानियों के पानी की गुणवत्ता रिपोर्ट में दिल्ली के खराब प्रदर्शन के बाद से ही पानी पर जंग छिड़ गई है। एक ओर जहां केजरीवाल सरकार इस रिपोर्ट को राजनीति से प्रेरित बताती है, वहीं भाजपा का कहना है कि दिल्ली सरकार गंदा पानी सप्लाई कर लोगों को बीमार कर रही है।

विज्ञापन


इस बीच सोमवार को केजरीवाल सरकार ने चुनौती देते हुए कहा था कि उनकी सरकार मीडिया के सामने हर वार्ड से 5-5 रैंडम सैंपल लेगी और उसकी जांच कराएगी। इसमें उन्होंने रामविलास पासवान को भी बुलाया।
विज्ञापन


इसी के जवाब में रामविलास पासवान ने अरविंद केजरीवाल को चिट्ठी लिखते हुए उन्हें चुनौती देते हुए ट्वीट किया, 'आज मैंने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी को पत्र लिखकर अवगत करा दिया है कि दिल्ली के पानी की दोबारा जांच के लिए मैंने बीआईएस के दो वरिष्ठ पदाधिकारियों की टीम बना दी है और केजरीवाल जी भी अपनी ओर से सक्षम अधिकारियों को नामित करें ताकि नमूने लेकर जांच हो सके।'

विज्ञापन
विज्ञापन

चिट्ठी में लिखीं हैं ये बातें

रामविलास पासवान ने वो चिट्ठी भी ट्वीट की है जो उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री को लिखी है। उन्होंने इसमें लिखा है, आपको अवगत कराना चाहूंगा कि भारतीय मानक ब्यूरो(बीआईएस) ने पानी के लिए निर्धारित मानकों के अनुरूप 21 राज्यों से पानी के नमूने एकत्र कर उनका परीक्षण किया और दिनांक 16 नवंबर 2019 को इन राज्यों में पानी की स्थिति की रैंकिंग जारी की। बीआईएस द्वारा जारी रैंकिंग के अनुसार इन राज्यों में पानी की गुणवत्ता का स्तर अलग-अलग पाया गया। 

मुझे यह देखकर आश्यचर्य हुआ कि इन दिनों प्रेस तथा ट्विटर पर आपकी पार्टी द्वारा दिल्ली में पानी की गुणवत्ता पर बीआईएस द्वारा जारी रिपोर्ट पर सवाल उठाए जा रहे हैं और यहां तक कहा जा रहा है कि यह दिल्ली को बदनाम करने की साजिश है। इस संबंध में मेरा सिर्फ यही कहना है कि देश के प्रत्येक नागरिक को पीने का साफ पानी मिले, यह प्रत्येक राज्य सरकार एवं केंद्र सरकार की जिम्मेदारी है।

इसके बाद उन्होंने लिखा कि मैंने बीआईएस अधिकारियों की एक टीम बना ली है आप भी बना लें फिर दिल्ली के पानी की दोबारा जांच हो सकेगी। विश्वास है कि आप इस पर अविलंब कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed