फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Water Crisis: Minister Atishi's fast today on the water crisis

Delhi Water Crisis : राजधानी के जल संकट पर मंत्री आतिशी का अनशन आज, आप ने इंडिया गठबंधन से किया आने का आग्रह

Fri, 21 Jun 2024 04:01 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 21 Jun 2024 04:01 AM IST
सार

आप ने अपील की है कि इंडिया गठबंधन के सभी दलों को अनशन के समर्थन में आगे आना चाहिए। वहीं, भाजपा ने दिल्ली सरकार के इस कदम को गैर जिम्मेदाराना बताया है।

विज्ञापन
Delhi Water Crisis: Minister Atishi's fast today on the water crisis
दिल्ली जल मंत्री आतिशी - फोटो : एएनआई

विस्तार

जल मंत्री आतिशी शुक्रवार को हरियाणा से पानी की अतिरिक्त पानी की मांग करते हुए अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठेंगी। आप ने अपील की है कि इंडिया गठबंधन के सभी दलों को अनशन के समर्थन में आगे आना चाहिए। वहीं, भाजपा ने दिल्ली सरकार के इस कदम को गैर जिम्मेदाराना बताया है। भाजपा का आरोप है कि आतिशी का अनशन सिर्फ दिखावा है। दिल्ली सरकार अपनी नाकामियों को छिपा रही है। 

विज्ञापन


आतिशी का अनशन दोपहर 12 बजे से जंगपुरा स्थित भोगल इलाके में होगा। इससे पहले वह राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने राजघाट जाएंगी। आतिशी ने बताया कि दिल्लीवालों को अतिरिक्त पानी मिले, इसके लिए हर संभव प्रयास किया, लेकिन, हरियाणा ने पानी नहीं दिया है। इस वजह से अब पानी सत्याग्रह शुरू किया जा रहा है। 
विज्ञापन


आप सांसद संजय सिंह ने कहा कि दिल्लीवालों ने भाजपा को सात सीटें दी हैं। इसके बाद भी उन्हें उनके हक का पानी नहीं दे रहे हैं। जल संकट भाजपा की ओर से प्रायोजित है। वह दिल्ली का पेयजल रोक रही है। सवाल यह है कि दिल्ली को उसके हक का 100 एमजीडी पानी जो वर्षों से मिलता आ रहा है, उसे क्यों रोक रहे हैं। इस पानी से दिल्ली के 28 लाख लोगों की पानी की समस्या दूर हो सकती है, लेकिन हरियाणा सरकार यह पानी नहीं दे रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जल बोर्ड मुनाफा कमाने की नहीं, सेवा की इकाई : प्रियंका
आप की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने दावा किया कि जल बोर्ड ने दिल्ली की जनता को अच्छा इंफ्रास्ट्रक्चर देने पर जो पैसे खर्च किए हैं, उसे भाजपा घाटा बता रही है। जल बोर्ड मुनाफा कमाने की नहीं, बल्कि सेवा करने की इकाई है। आठ सालों में दिल्ली सरकार ने 7300 किमी नई पाइप लाइन डालने, 3700 किमी पुरानी पाइप लाइनों को बदलने और नए डब्ल्यूटीपी बनाने समेत कई कार्य किए हैं।

अपने ही बुने जाल में फंसी आप : भाजपा
प्रदेश भाजपा प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने बृहस्पतिवार को कहा कि आप अपने ही बुने जाल में फंस गई है। पानी की किल्लत को लेकर आप नेता सिर्फ झूठ बोल रहे हैं। आप सांसद संजय सिंह व प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ का बयान साफ बताता है कि पानी को लेकर इनकी राजनीति पर दिल्ली की जनता को विश्वास नहीं है और अब हरियाणा की जनता भी इसे समझ चुकी है।

जनता को इस बात का अहसास हो चुका है कि आप विधायक टैंकर माफिया के जरिये पानी बेच रहे हैं, इसलिए हरियाणा की ओर से तय मात्रा से अधिक पानी मिलने के बावजूद पानी नहीं मिल रहा है। सांसद संजय सिंह ने आतिशी के अनशन में इंडिया गठबंधन का साथ मांग है जो आश्चर्यजनक है। पानी की किल्लत दिल्ली में हुई तो कांग्रेस ने खुद केजरीवाल सरकार के जल बोर्ड पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाकर जांच की मांग की और प्रदर्शन किया। वहीं, प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष योगिता सिंह ने कहा कि जल मंत्री आतिशी ने अनशन के लिए जगह भोगल चुनी गई है, यह आश्चर्यजनक है। सवाल यह है कि अगर उन्हें किसी कॉलोनी में बैठकर ही धरना देना था तो अपनी विधानसभा कालकाजी में करतीं। आतिशी अपने विधानसभा क्षेत्र में ही जनाधार खो चुकी हैं। 

सांसदों ने आतिशी पर साधा निशाना
जल संकट पर बृहस्पतिवार को भाजपा सांसद जल मंत्री आतिशी पर हमलावर रहे। शीर्ष नेताओं ने कहा कि दिल्ली सरकार भ्रम फैला रही है। जल मंत्री आतिशी का यह कहना कि हरियाणा दिल्ली को पूरा जल नहीं दे रहा है और हिमाचल प्रदेश से मिल सकने वाले अतिरिक्त जल को भी बाधित कर रहा है, सब एक झूठ है। 

हरियाणा के सीएम ने भी तथ्यात्मक आंकड़े दिए है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने दिल्ली सरकार से पूछा कि दिल्ली में जल संकट है, जल की कमी है तो पैसा देते ही हर नुक्कड़ पर जल टैंकर और पानी के 20 लीटर कैन धड़ल्ले से कैसे मिल रहा हैं। केंद्रीय राज्यमंत्री हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि दिल्ली में जलसंकट एक गंभीर विषय है। जनता को पानी देने की जिम्मेदारी केजरीवाल सरकार की है। सांसद मनोज तिवारी ने कहा, पानी की किल्लत पिछले कई दिनों से है तो उसके लिए विधानसभा का विशेष सत्र बुलाना जाना चाहिए।  


सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने अपर यमुना बोर्ड को हरियाणा सरकार द्वारा दिल्ली को पानी दिया जा रहा है या नहीं, इसकी रिपोर्ट देने को कहा। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed