फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi waqf Board 4 out of 7 members alleges chairman Amanatullah Khan of corruption gave no confidence proposal to LG Baijal

दिल्ली वक्फ बोर्ड की कलह: अध्यक्ष अमानतुल्लाह पर लगा भ्रष्टाचार का आरोप, एलजी को दिया अविश्वास प्रस्ताव

Sat, 05 Mar 2022 12:40 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Sat, 05 Mar 2022 12:40 PM IST
सार

कांग्रेस के पूर्व सांसद और दिल्ली वक्फ बोर्ड के सदस्य परवेज हाशमी ने कहा है कि अमानतुल्लाह खान के खिलाफ जिन चार सदस्यों ने अवमानना का नोटिस दिया है, उनमें से दो को आम आदमी पार्टी की दिल्ली सरकार ने ही नियुक्त किया है।

विज्ञापन
Delhi waqf Board 4 out of 7 members alleges chairman Amanatullah Khan of corruption gave no confidence proposal to LG Baijal
अमानतुल्लाह खान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष अमानतुल्लाह खान पर उनके सहयोगियों ने ही भ्रष्ट होने का आरोप लगाया है। दिल्ली वक्फ बोर्ड के सात में से चार सदस्यों ने उपमुख्यमंत्री कार्यालय में अमानतुल्लाह खान के खिलाफ अवमानना का नोटिस दिया है, जिसमें उन पर भ्रष्टाचार, अवैध तरीके से भर्ती करने व मनमानी करने के आरोप लगाए गए हैं।

विज्ञापन


चारों सदस्यों ने अवमानना नोटिस पर फैसला करने के लिए उपराज्यपाल से 18 दिनों के भीतर वक्फ बोर्ड की एक बैठक बुलाने की गुजारिश की है। ओखला से विधायक अमानतुल्लाह खान ने अपने ऊपर लगाए गए सभी आरोपों को गलत बताया है।

विज्ञापन

'जो आरोप लगा रहे वहीं हैं भ्रष्ट'

अमानतुल्लाह खान ने कहा है कि उन्हें बेईमान कहने वाले लोग खुद ही भ्रष्ट हैं, उनके पास इनके खिलाफ सुबूत हैं। कांग्रेस के पूर्व सांसद और दिल्ली वक्फ बोर्ड के सदस्य परवेज हाशमी ने कहा है कि अमानतुल्लाह खान के खिलाफ जिन चार सदस्यों ने अवमानना का नोटिस दिया है, उनमें से दो को आम आदमी पार्टी की दिल्ली सरकार ने ही नियुक्त किया है। अविश्वास प्रस्ताव नोटिस पर हाशमी के अलावा चौधरी शरीफ अहमद, जिया सुल्ताना और नईम फातिमा काजमी ने हस्ताक्षर किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed