फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi: Volunteer Civil Defense was extorting, case registered

दिल्ली: मास्क नहीं लगाने पर चालान काटने की धमकी देकर कर रहा था जबरन वसूली 

Mon, 02 Nov 2020 05:19 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Mon, 02 Nov 2020 05:19 PM IST
सार

  • सिविल डिफेंस का वॉलेंटियर कर रहा था उगाही, मामला दर्ज
  • वीडियो हुआ वायरल, पुलिस ने जबरन वसूली का मामला किया दर्ज

विज्ञापन
Delhi: Volunteer Civil Defense was extorting, case registered
मास्क - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नंद नगरी इलाके में मास्क नहीं लगाने पर कारोबारी का चालान काटने की धमकी देकर उगाही का मामला सामने आया है। कारोबारी राजेंद्र सिंह ने सिविल डिफेंस के वॉलंटियर अनुज पर बदसलूकी करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि अनुज ने कारोबारी के डीएल को फर्जी बताकर अपने पास रख लिया। 
विज्ञापन


पीड़ित ने पीसीआर कॉल की तो मास्क नहीं लगाने का चालान काट दिया। पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। छानबीन के बाद नंद नगरी थाना पुलिस ने सिविल डिफेंस वॉलंटियर के खिलाफ जबरन वसूली का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस वीडियो फुटेज से पूरे मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पीड़ित राजेंद्र सिंह शकरपुर इलाके में रहते हैं और वहीं पर किराने की दुकान चलाते हैं। 22 अक्तूबर को वह अपनी स्कूटी से मंडोली स्थित बैंक कॉलोनी जा रहे थे। गगन सिनेमा के पास नंद नगरी में एक ऑटो चालक से बैंक कॉलोनी का पता पूछने लगे। इस बीच अनुज नामक सिविल डिफेंस का वॉलंटियर वहां पहुंच गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने राजेंद्र से कहा कि उसने मास्क नहीं लगाया हुआ है। वहीं राजेंद्र का कहना था कि उसने हेलमेट और मास्क दोनों लगाया हुआ था। राजेंद्र ने विरोध किया तो अनुज ने अपने कुछ अन्य साथियों को वहां बुला लिया। अनुज ने राजेंद्र से लाइसेंस और स्कूटी के पेपर देखने के लिए मांगे। इसके बाद वह राजेंद्र के डीएल को नकली बताने लगा।


बात बढ़ने लगी तो आरोपी ने 250 रुपये देकर चले जाने को कहा। राजेंद्र ने पीसीआर कॉल कर दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपी अनुज ने राजेंद्र का जबरन मास्क नहीं लगाने का चालान काट दिया। राजेंद्र ने भी अपनी शिकायत पुलिस को दी। मौके पर मौजूद किसी शख्स ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पुलिस ने छानबीन के बाद शनिवार को इस संबंध में आरोपी सिविल डिफेंस वॉलेंटियर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed