दिल्ली हिंसा : कोर्ट ने दिलबर नेगी की हत्या के आरोपी शाहनवाज को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर-पूर्वी दिल्ली हिंसा के दौरान गोकलपुरी में एक व्यक्ति की हत्या के मामले में कोर्ट ने मोहम्मद शाहनवाज को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। बता दें शाहनवाज पर दिलबर नेगी की हत्या का आरोप है।
नेगी का शव 26 फरवरी को दिल्ली में हुई हिंसा के बाद बृजपुरी इलाके में अनिल स्वीट हाउस में क्षत-विक्षत हालत में पाया गया था। इससे पहले कोर्ट ने शाहनवाज को दो दिन की पुलिस हिरासत में भेजा था।
A Delhi Court has remanded Mohammad Shahnawaz to 14 days judicial custody, in connection with the murder case of a man in Gokulpuri, whose body was found in mutilated condition in Brijpuri area on February 26 following violence in Delhi.
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) March 11, 2020
दिल्ली हिंसा की जांच कर रही एसआईटी की टीम ने 07 मार्च को दिलबर नेगी नाम के युवक की हत्या के आरोप में शाहनवाज को गिरफ्तार किया था। दिलबर नेगी दिल्ली हिंसा में मारा गया था और इसका शव शिव विहार के अनिल स्वीट हाउस में 26 फरवरी को क्षत-विक्षत अवस्था में मिला था।
गोकुलपुरी थाना पुलिस ने शाहनवाज के खिलाफ आईपीसी की धारा 147/148/149/302/201/436/427 के तहत एफआईआर दर्ज की है। दिलबर नेगी उन लोगों में से है, हिंसा के दौरान जिनकी हत्या सबसे ज्यादा क्रूरता से की गई थी।
दिलबर नेगी(22) अनिल स्वीट हाउस में वेटर के रूप में काम करता था। दंगाइयों ने अनिल स्वीट हाउस में बुरी तरह तोड़फोड़ कर दी थी। साथ ही उन्होंने दिलबर की हत्या कर उसके दोनों हाथ तक काट दिए थे। दिलबर का शव 26 फरवरी को अनिल स्वीट हाउस के दूसरे फ्लोर पर मिला था।
शाहनवाज पर आरोप है कि उसने साथियों संग मिलकर 24 फरवरी के दिन शिव विहार तिराहा के पास के कई दुकानों में तोड़फोड़ और पत्थरबाजी की। साथ ही कई दुकानों को आग के हवाले कर दिया। शाहनवाज ने एक बुक स्टोर और मिठाई की दुकान के गोडाउन में घुसकर तोड़फोड़ के बाद दोनों दुकानों को आग लगा दी।
इन्हीं दुकानों में से एक मिठाई की दुकान में काम करने वाले दिलबर सिंह का शव पुलिस को 26 तारीख को मिला था। शव के दोनों हाथ कटे हुए थे। एक प्रत्यक्षदर्शी ने शाहनवाज को 24 फरवरी के दिन भीड़ को भड़काने वाले मुख्य शख्स के रूप में पहचाना है। शाहनवाज 27 साल का है। पुलिस अन्य आरोपियों की भी तलाश कर रही है।
रियासत को भी 14 दिन की न्यायिक हिरासत पर भेजा
A Delhi Court sends Riyasat Ali to 14-day judicial custody in connection with the recent violence in north-east Delhi. He was presented before a magistrate in Karkardooma court on expiry of his three-day police custody. Riyasat Ali was arrested on Saturday evening by Delhi Police
— ANI (@ANI) March 11, 2020
कड़कड़डूमा कोर्ट ने उत्तर-पूर्वी दिल्ली में हुई हिंसा के सिलसिले में रियासत अली को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। रियासत अली को तीन दिन की पुलिस हिरासत की समाप्ति पर कड़कड़डूमा अदालत में मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया था। शनिवार शाम दिल्ली पुलिस ने रियासत को गिरफ्तार किया था।