{"_id":"61f8fd6d8df7930300348ac6","slug":"delhi-vivek-vihar-kasturba-nagar-assault-case-cm-kejriwal-announce-10-lakh-monetary-help-and-lawyer-from-government-side","type":"story","status":"publish","title_hn":"कस्तूरबा नगर में महिला से हैवानियत: सीएम केजरीवाल का एलान- 10 लाख रुपये की सहायता और वकील करेगी सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कस्तूरबा नगर में महिला से हैवानियत: सीएम केजरीवाल का एलान- 10 लाख रुपये की सहायता और वकील करेगी सरकार
Tue, 01 Feb 2022 04:24 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Tue, 01 Feb 2022 04:24 PM IST
सार
26 जनवरी के दिन जब पूरा देश गणतंत्र दिवस मना रहा था देश की राजधानी के कस्तूरबा नगर इलाके में एक मासूम के साथ हैवानियत की सारी हदें पार की जा रही थीं।
विज्ञापन
सहमी बैठी पीड़िता
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली के विवेक विहार थाने के कस्तूरबा नगर इलाके में 26 जनवरी के दिन जिस महिला को अगवा कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म के बाद उसके बाल मुंडाकर, मुंह पर कालिख पोत गलियों में घुमाया गया उसके लिए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सहायता राशि का एलान किया है।
मंगलवार को केजरीवाल ने ट्वीट कर पीड़िता की मदद के लिए 10 लाख रुपये देने और अच्छा वकील नियुक्त करने की बात कही है। केजरीवाल ने ट्वीट कर बताया, 'मैंने इस बेटी की मदद के लिए 10 लाख रुपये सहायता राशि ऑर्डर की है। दिल्ली सरकार इस बेटी को न्याय दिलवाने के लिए हर संभव कोशिश करेगी। हम उसके लिए अच्छा वकील नियुक्त कर रहे हैं। इस मामले को फास्ट ट्रैक भी करेंगे ताकि जल्द से जल्द बेटी को न्याय मिल सके।'
बता दें कि 26 जनवरी के दिन जब पूरा देश गणतंत्र दिवस मना रहा था देश की राजधानी के कस्तूरबा नगर इलाके में एक मासूम के साथ हैवानियत की सारी हदें पार की जा रही थीं।