फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi vivek vihar kasturba nagar assault case CM kejriwal announce 10 lakh monetary help and lawyer from government side

कस्तूरबा नगर में महिला से हैवानियत: सीएम केजरीवाल का एलान- 10 लाख रुपये की सहायता और वकील करेगी सरकार

Tue, 01 Feb 2022 04:24 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Tue, 01 Feb 2022 04:24 PM IST
सार

26 जनवरी के दिन जब पूरा देश गणतंत्र दिवस मना रहा था देश की राजधानी के कस्तूरबा नगर इलाके में एक मासूम के साथ हैवानियत की सारी हदें पार की जा रही थीं।

विज्ञापन
Delhi vivek vihar kasturba nagar assault case CM kejriwal announce 10 lakh monetary help and lawyer from government side
सहमी बैठी पीड़िता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली के विवेक विहार थाने के कस्तूरबा नगर इलाके में 26 जनवरी के दिन जिस महिला को अगवा कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म के बाद उसके बाल मुंडाकर, मुंह पर कालिख पोत गलियों में घुमाया गया उसके लिए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सहायता राशि का एलान किया है।
विज्ञापन


मंगलवार को केजरीवाल ने ट्वीट कर पीड़िता की मदद के लिए 10 लाख रुपये देने और अच्छा वकील नियुक्त करने की बात कही है। केजरीवाल ने ट्वीट कर बताया, 'मैंने इस बेटी की मदद के लिए 10 लाख रुपये सहायता राशि ऑर्डर की है। दिल्ली सरकार इस बेटी को न्याय दिलवाने के लिए हर संभव कोशिश करेगी। हम उसके लिए अच्छा वकील नियुक्त कर रहे हैं। इस मामले को फास्ट ट्रैक भी करेंगे ताकि जल्द से जल्द बेटी को न्याय मिल सके।'
विज्ञापन


बता दें कि 26 जनवरी के दिन जब पूरा देश गणतंत्र दिवस मना रहा था देश की राजधानी के कस्तूरबा नगर इलाके में एक मासूम के साथ हैवानियत की सारी हदें पार की जा रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed