फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi: Vishwa Hindu Parishad demands punishment in the rape case of the girl

दिल्ली : बच्ची से दुष्कर्म मामले में विश्व हिंदू परिषद ने की सजा की मांग 

Thu, 05 Aug 2021 06:04 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Thu, 05 Aug 2021 06:04 PM IST
सार

भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और विधायक विजेन्द्र गुप्ता ने 9 वर्ष की अबोध बालिका की मृत्यु पर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि दिल्ली में छोटी सी बच्ची के साथ पहले बलात्कार और फिर हत्या से सभी सन्न है।

विज्ञापन
Delhi: Vishwa Hindu Parishad demands punishment in the rape case of the girl
rape case - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विश्व हिंदू परिषद ने दिल्ली में एक 9 वर्षीय लड़की के कथित बलात्कार और हत्या की त्वरित जांच की मांग के साथ दोषियों के लिए मौत की सजा की मांग की है। कहा है कि इस पूरे मामले की सुनवाई फास्ट-ट्रैक कोर्ट द्वारा की जाए। विहिप ने हिंदी में ट्वीट करते हुए कहा 'दिल्ली की गुड़िया' से ब्लात्कार व हत्या से संपूर्ण देश व हिंदू समाज दुखी है। 
विज्ञापन


इस पर पुलिस का ढुल-मुल रवैया मन को और दुखी करता है। मामले की जांच 15 दिनों के भीतर पूरी की जाए और सुनवाई तीन महीने में फास्ट-ट्रैक कोर्ट में पूरी की जाए। विहिप ने कहा दोषियों को फांसी की सजा व पीड़ित परिवार के सदस्यों को सरकार द्वारा मदद की जानी चाहिए।
विज्ञापन


विजेन्द्र गुप्ता की मांग, अपराधियों के खिलाफ फास्ट ट्रैक कोर्ट में चले मुकदमा
भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और विधायक विजेन्द्र गुप्ता ने 9 वर्ष की अबोध बालिका की मृत्यु पर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि दिल्ली में छोटी सी बच्ची के साथ पहले बलात्कार और फिर हत्या से सभी सन्न है। यह और भी मार्मिक है कि बिना माता-पिता की सहमति के बच्ची का दाह संस्कार करने की कोशिश की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुप्ता ने कहा कि दोषियों  को जल्द से जल्द फांसी पर लटकाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि पॉस्को कानून के नए प्रावधान के अनुसार 12 वर्ष से छोटी उम्र की कन्या के साथ बलात्कार करने वालो को फांसी की सजा दी जा सकती है। 2019 से इस तरह के केस में फास्ट ट्रैक कोर्ट के आदेश से पहले भी कई अपराधियों को फांसी की सजा सुनाई गई है। 


उन्होंने कहा कि अब इस मामले में भी अपराधियों को फास्ट ट्रैक कोर्ट द्वारा  फांसी की की सजा सुनाई जानी चाहिए ताकि दिल्ली ही नहीं देश में भी इस प्रकार का घिनौना अपराध करने की किसी की हिम्मत न हो। पूर्व मंत्री विजय जौली ने कहा कि मार्मिक घटना है। दिल्ली त्रस्त है और दिल्ली सरकार जनता की सुध नहीं ले रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed