फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Violence live updates death toll 52 protest NSUI it lg visist affect area and others

दिल्ली हिंसाः मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई 52, हिंसा के खिलाफ मार्च कर रही एनएसयूआई

Thu, 05 Mar 2020 06:13 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Thu, 05 Mar 2020 06:13 PM IST
विज्ञापन
Delhi Violence live updates death toll 52 protest NSUI it lg visist affect area and others
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली में फरवरी के अंतिम सप्ताह में तीन दिनों तक हुई हिंसा में अब तक कुल 52 लोगों की मौत हो चुकी है। अकेले जीटीबी अस्पताल में 44 मौतें दर्ज की गई हैं। इनमें 28 लोगों को 24 और 25 फरवरी को ब्रॉड डेड लाया गया था। बाकी 16 घायलों ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया था। लोग अस्पताल पर उपचार न मिलने के आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन


उपराज्यपाल करेंगे चार हिंसा प्रभावित इलाकों का दौरा
दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल आज दिन में हिंसा प्रभावित खजूरी, बृजपुरी, यमुना विहार और गोकुलपुरी का दौरा करेंगे। वह पहले भी कुछ दंगा प्रभावति इलाकों का दौरा कर चुके हैं।
विज्ञापन


एनएसयूआई कर रहा हिंसा के विरोध में प्रदर्शन
कांग्रेस की छात्र इकाई के सदस्यों ने आज दिल्ली हिंसा के खिलाफ प्रदर्शन मार्च निकाला है। इसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हैं।


हिंसा पीड़ितों को सहायता देगी भाजपा

दिल्ली सरकार के बाद अब भाजपा भी हिंसा से पीड़ितों को सहायत देने के अभियान में जुट गई है। प्रदेश भाजपा नेतृत्व ने निर्णय लिया है कि हिंसा पीड़ितों को कम से कम पांच हजार रुपये की फौरी तौर पर सहायता की जाए। इसके तहत चावल, आटा, तेल, मसाला का एक पैकेट भी पीड़ितों को दिया जाएगा ताकि वह अपनी पेट की भूख मिटा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने बताया कि उत्तर-पूर्वी दिल्ली में दर्दनाक हिंसा हुई, न जाने कितने लोग बर्बाद हो गए। हिंसा में इंसानियत और भाईचारे की हत्या हुई। इसे पाटने में काफी समय लगेग, स्थित सामान्य करने के में भी काफी वक्त लगेगा।


हिंसा को लेकर भाजपा की कोर कमेटी ने निर्णय लिया है कि पीड़ितों को फौरी राहत दी जाए, क्योंकि दिल्ली सरकार की तरफ से सिर्फ आश्वासन दिया जा रहा है। भाजपा की कोशिश है कि बेघर हुए लोगों को राहत दी जाए। इसके लिए शुक्रवार से भाजपा की टीम कम से कम 200 घरों तक पहुंचेगी। पीड़ितों के लिए 800 रुपये का एक पैकेट तैयार किया गया। इसमें दाल, चावल, आटा समेत अन्य खाद्य पदार्थ दिया जाए। इसके अलावा हर परिवार को 4000 से अधिक रुपये भी दिया जाएंगे। तिवारी ने कहा कि इंसानियत को बनाए रखना ही भाजपा का मूल उद्देश्य है। यह भी कहा कि भाजपा सभी वर्ग के लोगों को राहत देने का काम करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed