फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Violence ex congress Councillor ishrat jahan sent to 14 days judicial custody provoked riot

कांग्रेस की पूर्व पार्षद इशरत जहां को दंगा भड़काने के आरोप में हुई 14 दिन की जेल

Sat, 29 Feb 2020 03:59 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Sat, 29 Feb 2020 03:59 PM IST
विज्ञापन
Delhi Violence ex congress Councillor ishrat jahan sent to 14 days judicial custody provoked riot
दिल्ली हिंसा (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

उत्तरपूर्वी जिले में सांप्रदायिक हिंसा के दौरान शाहदरा के जगतपुरी इलाके में भी दंगा हुआ था। इस दंगे का आरोप कांग्रेस नेता और पूर्व पार्षद इशरत जहां उर्फ पिंकी पर लगा है। पुलिस ने पहले उन्हें हिरासत में लिया था। बाद में केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

विज्ञापन


इसके बाद इशरत को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पेशे से वकील इशरत ने कोर्ट में जमानत अर्जी भी लगाई, लेकिन खारिज हो गई।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, गत 26 फरवरी को जगतपुरी में न केवल पुलिस पर पथराव हुआ बल्कि गोलियां भी चलाई गई थीं। इस संबंध में थाने के एक सब इंस्पेक्टर के बयान पर केस दर्ज हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें इशरत के अलावा खालिद, समीर प्रधान खुरेजी, सलीम, शरीफ, विक्रम ठाकुर, अजार उर्फ भूरा, इशाक, हाजी इकबाल, हाशिम, समीर, बिलाल, यामीन कूलर वाला, साबू अंसारी व अन्य लोगों को आरोपी बनाया गया है। सभी के खिलाफ दंगे, हत्या के प्रयास समेत विभिन्न संबंधित धाराएं लगाई गई हैं। इसमें कुछ लोग गिरफ्तार हैं और कुछ की तलाश जारी है।

इशरत जहां ने भीड़ को उकसाया

पुलिस के मुताबिक इशरत जहां ने भीड़ को उकसाते हुए कहा कि हम चाहें मर जाएं, लेकिन हम यहां से नहीं हटेंगे, चाहे पुलिस कुछ भी कर ले हम आजादी लेकर रहेंगे। वहीं आरोपित खालिद ने भीड़ से कहा कि पुलिस पर पथराव करो भीड़ भाग जाएगी। ये बात सुनते ही साबू अंसारी व अन्य ने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed