दिल्ली हिंसाः ताहिर हुसैन की आत्मसमर्पण याचिका खारिज, पुलिस ने किया गिरफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम आदमी पार्टी से निलंबित पार्षद और दिल्ली हिंसा के दौरान आईबी कांस्टेबल की हत्या और दंगा भड़काने के आरोपी ताहिर हुसैन ने गुरुवार को राउज एवेन्यू अदालत में आत्मसमर्पण की याचिका दायर की जिसे अदालत ने खारिज दिया। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।
ताहिर के वकील मुकेश कालिया ने बताया कि उन्होंने अतिरिक्त चीफ मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट विशाल पाहूजा की अदालत में पार्षद की आत्मसमर्पण की याचिका डाली थी जिसे अदालत ने खारिज कर दिया है। अब पुलिस ताहिर हुसैन की चिकित्सा औपचारिकताओं को पूरा करने के बाद कस्टडी के लिए उसे कड़कड़डूमा कोर्ट में पेश करेगी।
पुलिस आयुक्त ने भी ताहिर हुसैन के रेस्क्यू को नकारा
उत्तर-पूर्वी जिले में हिंसा के दौरान ताहिर हुसैन को रेस्क्यू करने के एक अधिकारी के दावे को पुलिस आयुक्त एसएन श्रीवास्तव ने भी बुधवार को पूरी तरह नकार दिया। उन्होंने आप से निलंबित पार्षद ताहिर हुसैन की सरगर्मी से तलाश की बात कही।
इस विरोधाभास के खड़े होने के बाद पुलिस आयुक्त को सामने आना पड़ा। दूसरी तरफ, पुलिस के एक अधिकारी ने दावा किया था कि वह पुलिस की मदद से ही घर से बाहर आ पाया था।
मंगलवार को क्राइम ब्रांच के एडिशनल सीपी अजीत सिंगला ने शाहरुख की गिरफ्तारी पर प्रेसवार्ता के दौरान एक सवाल के जवाब में कहा कि उन्हें 24 फरवरी की रात करीब 11 बजे जानकारी मिली कि ताहिर हुसैन अपने घर में फंसा है। हमारी टीम घर के बाहर पहुंची तो कुछ पुलिसवाले अंदर गए और ताहिर को बाहर ले आए। इसके बाद पुलिस पर कई तरह के सवाल उठ रहे थे।
निगम पार्षद ताहिर हुसैन के खिलाफ चार एफआईआर दर्ज
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में हुई हिंसा में आईबी कर्मी अंकित शर्मा की हत्या के आरोपी निगम पार्षद ताहिर हुसैन के खिलाफ चार एफआईआर दर्ज हो गई हैं। दो एफआईआर खजूरी खास व दो दयालपुर थाने में दर्ज की गई हैं। एक एफआईआर हत्या, दूसरी शस्त्र अधिनियम व दो दंगा भड़काने व सांप्रदायिक सौहार्द खराब करने की धाराओं में दर्ज की गई हैं।
एक एफआईआर एक पुलिसकर्मी की शिकायत पर दर्ज हुई है। अपराध शाखा के एक अधिकारी ने बताया कि ताहिर के खिलाफ अजय गोस्वामी नाम के एक शख्स ने दयालपुर थाने में दर्ज कराई है। गोली लगने से अजय गोस्वामी घायल हो गया था।
Delhi: Suspended AAP Councillor Tahir Hussain through his lawyer Mukesh Kalia has moved a surrender plea before Additional Chief Metropolitan Magistrate (ACMM) Vishal Pahuja. https://t.co/dOuMSvyqVP
— ANI (@ANI) March 5, 2020
अजय ने अपनी शिकायत में ताहिर के मकान से गोलियां, पत्थर व पेट्रोल बम चलने की बात कही है। अजय ने अपनी शिकायत (एफआईआर नंबर-88) में कहा कि वह 25 फरवरी को अपने चाचा राकेश शर्मा के घर आया था।
दोपहर करीब 3.50 बजे वह खजूरी जा रहा था। तभी उसने देखा कि करावल नगर मेन रोड पर पत्थरबाजी व गोलीबारी हो रही है। वह वापस चाचा के घर की तरफ भागने लगा तो उसे पीछे से एक गोली लगी। वहां खड़े लोग गोलियां चला रहे थे। जिन युवकों ने उसकी सहायता की थी वह कह रहे थे कि निगम पार्षद के घर से गोली चल रही है।
एक एफआईआर खजूरी खास थाने में तैनात सिपाही संग्राम सिंह की शिकायत पर दर्ज की गई है। सिपाही ने अपनी शिकायत में कहा है कि 24 फरवरी को वह हवलदार विक्रम के साथ चांदबाग पुलिया ई-ब्लाक में ड्यूटी कर रहा था।
तभी आसपास के रास्तों से भीड़ आने लगी। भीड़ पत्थरबाजी कर रही थी। तभी उसने देखा कि प्रदीप की पार्किंग के पास स्थित ताहिर हुसैन की छत पर काफी संख्या में उपद्रवी जमा थे। यह उपद्रवी पार्किंग की तरफ पत्थर व ज्वलनशील पदार्थ फेंक रहे थे। ताहिर की कॉल डिटेल से पता लगा है कि उसकी 19 नंबरों पर ज्यादा बात हुई थी।