{"_id":"5f0388278ebc3ea0790ba9a5","slug":"delhi-violence-delhi-police-special-cell-found-a-register-of-money-transaction","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली हिंसाः स्पेशल सेल को बरामद हुआ वो रजिस्टर, जिसमें दर्ज है दंगे के लिए किसको दी कितनी रकम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली हिंसाः स्पेशल सेल को बरामद हुआ वो रजिस्टर, जिसमें दर्ज है दंगे के लिए किसको दी कितनी रकम
Tue, 07 Jul 2020 01:53 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Tue, 07 Jul 2020 01:53 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली हिंसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली दंगों के मामले में स्पेशल सेल के हाथ बड़ी कामयाबी लगी है। जामिया समन्वय समिति के सदस्य मीरान हैदर के घर से सेल ने एक रजिस्टर बरामद किया है। इसमें उत्तर-पूर्वी दिल्ली में दंगे कराने के लिए बांटी गई रकम का विवरण दर्ज है। यह भी कहा जा रहा है कि रजिस्टर में हिंसा के बारे में भी विवरण है। दिल्ली पुलिस ने हैंडराइटिंग मिलान के लिए रजिस्टर फोरेंसिक जांच के लिए भेजा है।
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मीरान हैदर को पिछले महीने गिरफ्तार किया गया था। उसके खिलाफ गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) की धारा भी लगाई गई है। गिरफ्तारी के समय मीरान हैदर के घर की तलाशी में यह रजिस्टर और ढाई लाख रुपये नकद बरामद किए गए थे।
विज्ञापन
पुलिस सूत्रों का कहना है कि हिंसा के दौरान उसके बैंक खाते में पांच लाख रुपये जमा किए गए थे। बताया जा रहा है कि यह पैसा विदेशों से आया था। पुलिस रजिस्टर को लेकर हिंसा से लिंक जोड़ रही है। उत्तर-पूर्वी दिल्ली में फरवरी महीने में दंगे हुए थे। इनमें 53 लोगों की जान चली गई थी और सैकड़ों घायल हो गए थे।
विज्ञापन
हिंसा को लेकर 700 से ज्यादा एफआईआर दर्ज की गई थीं और 2500 से ज्यादा लोग गिरफ्तार किए जा चुके हैं। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल दंगों की साजिश रचने का मामला दर्ज कर जांच कर रही है।