फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi violence delhi police recreate crime scene with shahrukh who pointed gun at constable

दिल्ली हिंसाः शाहरुख के साथ दिल्ली पुलिस ने क्राइम सीन दोहराया, शामली से हुआ था गिरफ्तार

Mon, 09 Mar 2020 10:22 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Mon, 09 Mar 2020 10:22 AM IST
विज्ञापन
Delhi violence delhi police recreate crime scene with shahrukh who pointed gun at constable
मोहम्मद शाहरुख - फोटो : अमर उजाला

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के मौजपुर इलाके में हिंसा के दौरान आरोपित शाहरुख पठान द्वारा कांस्टेबल पर पिस्टल तानने के मामले की जांच कर रही पुलिस टीम ने रविवार को आरोपित को घटनास्थल पर ले जाकर जांच के लिए घटना रूपांतरण करवाया। मामले की जांच दिल्ली पुलिस की क्राइम टीम कर रही है।

विज्ञापन


आरोपित ने घटना वाले दिन दिल्ली पुलिस के जवान पर पिस्टल तान दी थी। जिसके बाद पुलिस ने आरोपित को गत तीन मार्च को शामली से गिरफ्तार कर लिया था। जिसके बाद कोर्ट ने आरोपित को चार दिन के लिए पुलिस रिमांड पर भेजा था।
विज्ञापन


शनिवार को रिमांड खत्म होने के बाद कोर्ट ने शाहरुख को तीन दिन के लिए पुलिस हिरासत में भेजा है। शुक्रवार को पुलिस ने घोंडा निवासी शाहरुख के घर से उक्त पिस्टल को बरामद कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि शाहरुख ने जिस पिस्टल का इस्तेमाल किया था वह उसने बिहार के मुंगेर से मंगवाई थी। वहीं, शनिवार को उत्तर प्रदेश पुलिस ने शामली से उस आरोपित को भी गिरफ्तार कर लिया है। जिसने शाहरुख को छिपाने में मदद की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed