{"_id":"5e595d988ebc3ec988301043","slug":"delhi-violence-delhi-police-constantly-monitoring-social-media","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोशल मीडिया पर दिल्ली पुलिस की पैनी नजर, फर्जी वीडियो चलाने पर होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोशल मीडिया पर दिल्ली पुलिस की पैनी नजर, फर्जी वीडियो चलाने पर होगी कार्रवाई
Sat, 29 Feb 2020 12:06 AM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sat, 29 Feb 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली हिंसा
- फोटो : अमर उजाला
सोशल मीडिया में उड़ रही अफवाहों को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने सख्त चेतावनी देते हुए कार्रवाई की बात कही है। पुलिस ने कहा कि कुछ लोग फर्जी वीडियो सोशल मीडिया पर चलाकर इसे हिंसा से जोड़कर बता रहे हैं।
विज्ञापन
ऐसे लोगों को चिह्नित कर पुलिस ने कार्रवाई का मन बना लिया है। आम लोग टोल फ्री नंबर 155 और 260 पर कॉल कर इसकी जानकारी दे सकते हैं। पुलिस ने आम लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देेने की अपील की है।
विज्ञापन
— Delhi Police (@DelhiPolice) February 28, 2020
विज्ञापन
इससे पहले दिल्ली पुलिस ने कहा था कि अगर किसी व्यक्ति के पास हिंसा से जुड़ी किसी तरह का वीडियो हो तो वे दिल्ली पुलिस से शेयर करे ताकि जांच में मदद मिल सके।
बता दें कि उत्तर पूर्वी दिल्ली में 24 और 25 फरवरी को हुई हिंसा में अब तक 42 लोगों की मौत हो चुकी है और सैकड़ों घायल हैं।