ताहिर हुसैन के घर जांच के लिए पहुंची एसआईटी की टीम, पेट्रोल बम के लिए जा रहे सैंपल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर-पूर्वी दिल्ली के हिंसाग्रस्त इलाकों में से एक करावल नगर इलाके में पार्षद ताहिर हुसैन के घर शुक्रवार सुबह क्राइम ब्रांच की एसआईटी टीम जांच के लिए पहुंची है। सुरक्षा के लिहाज से बिल्डिंग के आसपास के क्षेत्र को पुलिस ने सील कर दिया है।
किसी भी व्यक्ति को बिल्डिंग के पास जाने की अनुमति नहीं है। एहतियातन पुलिस ने यह कदम उठाया है, जिससे हिंसा में ताहिर हुसैन की भूमिका को जांचने में पुलिस को दिक्कत का सामना न करना पड़े।
साथ ही कोई भी व्यक्ति इमारत में जाकर किसी भी साक्ष्य से छेड़छाड़ ना कर सके। इसके साथ ही मौके पर साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल की टीम भी पहुंच चुकी है। कुछ ही देर में दोनों टीमें बिल्डिंग में प्रवेश कर 4 मंजिला इमारत की जांच कर साक्ष्य जुटाएंगी।
अंकित की हत्या समेत ताहिर पर उपद्रव का केस दर्ज
निगम पार्षद ताहिर हुसैन के खिलाफ गुरुवार को दयालपुर थाने में हत्या, आगजनी और हिंसा फैलाने का मामला दर्ज कर लिया गया। आईबी के जवान अंकित शर्मा की हत्या के बाद उनके परिजनों ने ताहिर पर ही हत्या करने का आरोप लगाया था।
अंकित के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने ताहिर हुसैन व अन्यों के खिलाफ मामला दर्ज किया। पूरे हिंसा मामले की जांच अब अपराध शाखा की एसआईटी करेगी। इससे पूर्व पुलिस ने गुरुवार को ताहिर के मकान की तलाशी ली। यहां से पेट्रोल बम, गुलेल और तेजाब बरामद हुआ।
उपद्रवियों ने ताहिर के मकान की छत से हमला किया। शुरुआत में ताहिर इससे इंकार करता रहा, लेकिन बवाल का वीडियो सामने आया तो ताहिर ने मान लिया कि वीडियो उनकी छत का ही है। ताहिर ने बताया था कुछ लोगों ने जबरन छत पर कब्जा कर वारदात को अंजाम दिया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.