फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Violence: Cleaning of the drain of death started from JCB, five dead bodies found so far

दिल्ली हिंसा : जेसीबी से शुरू हुई मौत के नाले की सफाई, अब तक मिल चुकी हैं पांच लाशें 

Tue, 03 Mar 2020 08:43 PM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: Mohit Mudgal Updated Tue, 03 Mar 2020 08:43 PM IST
विज्ञापन
Delhi Violence: Cleaning of the drain of death started from JCB, five dead bodies found so far
गोकलपुरी नाले में जेसीबी हुई सफाई। - फोटो : अमर उजाला

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के हिंसाग्रस्त इलाके में गोकलपुरी स्थित गंदे नाले से पांच लाशें मिल चुकी हैं। अब उसकी सफाई का काम तीन जेसीबी मशीनों से शुरू किया गया है। इतनी लाशें मिलने के बाद इलाके के लोग इसे मौत के नाले के नाम से पुकारने लगे हैं। जेसीबी मशीनें नगर निगम व पुलिस की टीम ने लगाई हैं। पुलिस के साथ स्थानीय लोगों को संदेह है कि हिंसा के दौरान कई बेकसूरों को दंगाइयों ने मारकर नाले में फेंक दिया था।

विज्ञापन


गोकलपुरी के पास के इस नाले में ही आईबी स्टाफर अंकित का शव मिला था। इसके बाद इस नाले से एक के बाद एक लाशें मिलने लगीं। इनकी संख्या अब तक 5 हो चुकी है। इसके बाद प्रशासन ने नाले को खंगालने का फैसला किया गया। पुलिस टीमें नाले में लगातार सर्च ऑपरशेन चला रही है। आठ किलोमीटर में बह रहे इस नाले को जगह-जगह खंगाला जा रहा है। हिंसा से सबसे अधिक प्रभावित इलाके इसके किनारे बसे मोहल्ले ही थे। दंगाइयों ने लोगों को मारकर इसमें फेंक दिया था।
विज्ञापन


हिंसा में मरने वालों की संख्या 48 हुई

उत्तरी-पूर्वी जिले में हुई हिंसा में मरने वालों संख्या बढ़कर 48 हो गई है। सोमवार शाम को जीटीबी अस्पताल में उपचार के दौरान 18 वर्षीय आकिब की मौत हो गई। आकिब को 24 फरवरी को जीटीबी में भर्ती कराया गया था। आकिब के परिजन ने मुश्ताक ने बताया कि  24 फरवरी की शाम आकिब को भजनपुरा में हुई हिंसा में सिर में चोट लगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद उसे जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों ने जांच के दौरान बताया था कि आकिब के सिर में खून जम गया है, इसलिए ऑपरेशन होना है और लगातार डॉक्टरों की टीम उसका उपचार कर रही है। उपचार केे दौरान ही सोमवार देर रात आकिब की मौत हुई हो गई। मंगलवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद आकिब का शव उसके परिजनों को शव सौंप दिया गया।  अब भी 6 शवों की पहचान बाकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed