फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi violence case is probed unbiased replies Delhi police to mumbai former police commissioner julio rebeiro

दिल्ली दंगा मामले में पुलिस निष्पक्षता से कर रही है जांच, मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त जूलियो रिबेरो को दिया जवाब

Wed, 16 Sep 2020 08:54 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Wed, 16 Sep 2020 08:54 AM IST
विज्ञापन
Delhi violence case is probed unbiased replies Delhi police to mumbai former police commissioner julio rebeiro
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली पुलिस आयुक्त एसएन श्रीवास्तव ने दिल्ली दंगों की जांच पर सवाल उठाने वाले मुंबई पुलिस के पूर्व पुलिस आयुक्त जूलियो रिबेरो को ई-मेल कर मंगलवार को जवाब दिया है। दिल्ली पुलिस आयुक्त ने जवाब दिया है कि दिल्ली पुलिस पूर्वी दिल्ली में हुए दंगों की बिना किसी जाति व धर्म को देखे निष्पक्षता से जांच कर रही है। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि दिल्ली पुलिस ने अल्पसंख्यक समुदाय की शिकायत पर 751 में से 410 एफआईआर दर्ज की हैं। दिल्ली पुलिस ने पूर्व आईपीएस अधिकारी को जवाब देने की ट्वीट कर जानकारी दी। दिल्ली पुलिस ने ट्वीट में केन्द्रीय गृहमंत्री व दिल्ली के उपराज्यपाल को भी टैग किया है। 
विज्ञापन


मुंबई पुलिस के पुलिस आयुक्त रहे जूलियो रिबेरो ने 12 सितंबर को दिल्ली पुलिस एसएन श्रीवास्तव को ई-मेल लिखकर दिल्ली दंगों की जांच पर गंभीर सवाल उठाते हुए कहा था कि दिल्ली पुलिस दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की बजाय शांतिपूर्ण से प्रदर्शन करने वालों पर कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने दिल्ली पुलिस आयुक्त से दिल्ली दंगों के मामले में शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज 751 एफआईआर की निष्पक्ष रूप से जांच करने की अपील की थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि दिल्ली पुलिस नफरत फैलाने के लिए भाषण देने वालों के खिलाफ आपराधिक संज्ञान लेने में जानबूझकर विफल रही है।

दिल्ली पुलिस आयुक्त ने अपने जवाब कहा कि पुलिस आयुक्त के नाते मेरा कर्तव्य है कि चीजों को सही परिप्रेक्ष्य में रखा जाए। दिल्ली दंगों के मामले कोर्ट में विचाराधीन है। इस कारण आप व अन्य लोगों के पास सीमित जानकारी है।


दिल्ली पुलिस आयुक्त ने कहा कि दर्ज 751 में से 410 एफआईआर अल्ससंख्यक समुदाय के लोगों की शिकायत पर दर्ज की गई हैं, यह दिल्ली पुलिस की निष्पक्षकता को दिखाता है। अन्य समुदाय की शिकायत पर सिर्फ 190 एफआईआर दर्ज की गई है। दिल्ली पुलिस वैज्ञानिक तरीके से सबूत एकत्रित कर जांच कर रही है। बिना समुदाय देखे 1571 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed