फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi violence case: Hearing against JNU alumnus Omar Khalid and Sharjeel Imam

दिल्ली दंगाः उमर और शरजील ने रची थी साजिश, लोगों को भड़काया था, सुनवाई आज

Mon, 23 Nov 2020 03:23 AM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: Mohit Mudgal Updated Mon, 23 Nov 2020 03:23 AM IST
विज्ञापन
Delhi violence case: Hearing against JNU alumnus Omar Khalid and Sharjeel Imam
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगा मामले में गिरफ्तार जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय के छात्र उमर खालिद और शरजील इमाम की न्यायिक हिरासत आज पूरी हो रही है। इन दोनों को आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अदालत के समक्ष पेश किया जाएगा। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश अमिताभ रावत इन दोनों के खिलाफ मामले की सुनवाई करेंगे।

विज्ञापन


इस बीच  नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के विरोध में उत्तर-पूर्वी दिल्ली में हुए दंगों में दिल्ली पुलिस ने रविवार को तीन लोगों के खिलाफ अनुपूरक आरोप पत्र दाखिल कर दिया। पुलिस ने इस मामले में गिरफ्तार जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के दोनों पूर्व छात्रों उमर खालिद व शरजील इमाम के साथ फैजान खान को दंगे की साजिश रचने और जानबूझकर लोगों को भड़काने का आरोपी बनाया है।
विज्ञापन


इन दोनों को उत्तर पूर्वी दिल्ली दंगे की साजिश और यूएपीए के तहत गिरफ्तार किया गया था। इन दोनों के खिलाफ पुलिस जल्द ही आरोपपत्र दाखिल कर सकती है। इससे पहले शुक्रवार को अदालत ने दोनों की न्यायिक हिरासत को 23 नवंबर तक बढ़ा दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने सीएए के विरोध में फरवरी में उत्तर पूर्वी जिले के अलग-अलग इलाकों में हुए दंगे की साजिश में संलिप्तता के आरोपों के तहत इन दोनों को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने अदालत में दावा किया कि दंगों की साजिश रचने और साजिश को अंजाम तक पहुंचाने में इन दोनों आरोपियों की अहम भूमिका थी।


पुलिस का आरोप है कि दंगे की साजिश पहले से ही तैयार थी और दंगे को योजनाबद्ध तरीके से भड़काने के लिए उमर खालिद ने समुदाय विशेष के लोगों को भड़काउ भाषण दिए। इस साजिश में शरजील इमाम भी शामिल था और उसने दंगे को भड़काने के लिए लोगों को उकसाया। पुलिस का आरोप है कि अमेरिका के पूर्व राष्ट्पति डोनाल्ड ट्म्प की भारत यात्रा के दौरान दंगों की योजना बनाकर विश्वस्तर पर यह संदेश पहुंचाने की मंशा थी कि भारत में समुदाय विशेष के लोगों पर अत्याचार किए जाते हैं।

उल्लेखनीय है कि सीएए के विरोध में 24 और 25 फरवरी को दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में हुए दंगों में 53 लोगों की मौत हुई थी और 250 से अधिक लोग घायल हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed