फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi violence BJP leader Kapil Mishra tweet

कपिल मिश्रा का ट्वीट, 'मुझे जान से मारने की धमकी मिल रही है, देश विदेश से फोन आ रहे हैं'

Tue, 25 Feb 2020 08:16 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 25 Feb 2020 08:16 PM IST
विज्ञापन
delhi violence BJP leader Kapil Mishra tweet
कपिल मिश्रा - फोटो : ANI
भाजपा नेता कपिल मिश्रा ने एक और ट्वीट किया है। उन्होंने मंगलवार को तीन ट्वीट किए। मंगलवार को किए तीसरे ट्वीट में लिखा कि देश से और विदेशों से लगातार फोन आ रहे हैं। मुझे जान से मारने का एलान किया जा रहा है। धमकियां दे रहे हैं। 
विज्ञापन


विज्ञापन


बंद सड़कों को खुलवाने को कहना कोई गुनाह नहीं है। CAA का समर्थन कोई गुनाह नहीं है। सच बोलना कोई गुनाह नहीं है। इससे पहले उन्होंने ट्वीट करते हुए आम आदमी पार्टी और संजय सिंह पर हमला बोला था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने लिखा था कि 'ये बताओ संजय सिंह -AAP के 62 MLA कल सारे दिन कहां थे, केजरीवाल और सिसोदिया कल सारे दिन कहां थे। केजरीवाल सरकार, मौलवियों को 44000 रुपये तनख्वाह देती है- तो मस्जिदों से दंगे रोकने का एलान क्यों नहीं हो रहा?

उन्होंने लिखा कि सड़कें खोलने की अपील क्यों नहीं की केजरीवाल ने? हैं कोई जवाब?, मंगलवार को ही उन्होंने पहला ट्वीट करते हुए कई लोगों पर निशाना साधा था। 

उन्होंने लिखा था कि ओवैसी मुझे गाली दे रहा है, बरखा, राजदीप, अभिसार, कापड़ी, जावेद अख्तर सब कपिल मिश्रा को गाली दे रहे हैं। मुझे हत्या की धमकियां दी जा रही हैं। मेरा गुनाह हैं कि मैंने आतंक की आंखों में आंख डालकर सच बोलने का साहस किया। उन्होंने कहा कि आतंकियों से सुहानुभूति रखने वाले मुझसे नफरत कर रहे हैं। 



हिंसा से नहीं निकलता कोई हल : गौतम गंभीर
वहीं, भाजपा नेता और सांसद गौतम गंभीर का भी बड़ा बयान आया। पूर्वी दिल्ली के सांसद गौतम गंभीर ने हिंसक प्रदर्शन करने वालों और भड़काऊ भाषण देने वालों की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि हिंसा से किसी भी बात का हल नहीं निकलता। 

किसी भी मुद्दे का हल सिर्फ बातचीत से ही निकलता है। सरकार बातचीत करने के लिए तैयार है। भाजपा नेता कपिल मिश्रा के भड़काऊ भाषण के सवाल पर उन्होंने कहा कि भाजपा नेता हों या आम आदमी पार्टी व कांग्रेस के नेता, इस तरह का काम करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। 

अब किसी पार्टी का मुद्दा नहीं रह गया है, ये पूरी दिल्ली का मुद्दा है। कपिल मिश्रा पर जो भी कार्रवाई होगी, मैं उसका समर्थन करता हूं। गौतम गंभीर पटपड़गंज स्थित मैक्स हॉस्पिटल में हिंसा में गंभीर रूप से घायल पुलिसकर्मियों से देखने पहुंचे थे।

गंभीर ने आगे कहा कि प्रदर्शन को हिंसा का रूप देने वालों के खिलाफ कड़ी से कड़ी करवाई होनी चाहिए। हिंसा दिल्ली की पहचान नहीं है। हम सब हमेशा से प्यार और शांति के साथ रहते आए हैं। गौतम गंभीर ने यह भी कहा कि ऐसा लगता है कि ये हिंसा सुनियोजित है।

जब तक शाहीन बाग में शांतिपूर्ण प्रदर्शन चल रहा था, हम कह रहे थे कि आपके पास शांतिपूर्ण प्रदर्शन का अधिकार है, लेकिन आप सुनियोजित तरीके से दुनिया में ये संदेश देना चाहते हैं कि दिल्ली असुरक्षित है, यहां हिंसा हो रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed