फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi vikaspuri teams reached for corona testing two more omicron cases increased alertness in administration

दिल्ली: विकासपुरी में पहुंचीं टीमें, लोगों की शुरू हुई कोरोना जांच

Wed, 15 Dec 2021 05:24 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Wed, 15 Dec 2021 05:24 PM IST
सार

जानकारी मिली है कि बुधवार को प्रशासनिक टीमों ने करीब 200 लोगों की स्क्रीनिंग की है जिनमें करीब 30 से अधिक लोगों की आरटी पीसीआर जांच हुई है और बाकी लोगों की एंटीजन किट्स के जरिए कोविड जांच की गई है।

विज्ञापन
delhi vikaspuri teams reached for corona testing two more omicron cases increased alertness in administration
फाइल फोटो - फोटो : Agency (File Photo)

विस्तार

दिल्ली में दो ओमिक्रॉन संक्रमित मरीज मिलने के बाद जिला प्रशासन की टीमें हरकत में आईं। बुधवार को दक्षिण पश्चिमी जिले के विकासपुरी इलाके में लोगों की जांच शुरू कर दी गई है। जानकारी मिली है कि इसी इलाके में एक दिन पहले दो लोग ओमिक्रॉन वैरिएंट से संक्रमित पाए गए थे। इनके घर में भी दो लोग कोरोना संक्रमित हैं जिनकी जीनोम सीक्वेंसिंग रिपोर्ट अब तक नहीं आई है।
विज्ञापन


एक प्रशासनिक अधिकारी ने बताया कि पूरे इलाके को कंटेनमेंट जोन में तब्दील करने के बाद चिकित्सीय टीमें घर घर जाकर जांच कर रही हैं। इस दौरान गंभीर सांस रोगी और इंफ्लूएंजा के मामलों की निगरानी भी की जा रही है। ताकि किसी भी संदिग्ध मरीज को छोड़ा न जा सके।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि हाल ही में नई दिल्ली स्थित एक निजी होटल में शादी समारोह के दौरान यह लोग कोरोना संक्रमित हुए थे और बाद में इनके सैंपल से ओमिक्रॉन वैरिएंट की पुष्टि हुई थी। उन्होंने बताया कि होटल में अभी तक कोई कर्मचारी संक्रमित मिलने की जानकारी नहीं है लेकिन ओमिक्रॉन वैरिएंट जिनमें पाया गया उनके घर में दो और लोग संक्रमित मिल चुके हैं जबकि आसपास के घर वालों की रिपोर्ट आने का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी मिली है कि बुधवार को प्रशासनिक टीमों ने करीब 200 लोगों की स्क्रीनिंग की है जिनमें करीब 30 से अधिक लोगों की आरटी पीसीआर जांच हुई है और बाकी लोगों की एंटीजन किट्स के जरिए कोविड जांच की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed