{"_id":"5fbcf7b768be416092163bfc","slug":"delhi-vikaspuri-old-man-shot-dead-by-two-bike-borne-assailants-police-probing-matter","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली के विकासपुरी में बुजुर्ग की गोली मार कर हत्या, दोनों अज्ञात बदमाश हुए फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली के विकासपुरी में बुजुर्ग की गोली मार कर हत्या, दोनों अज्ञात बदमाश हुए फरार
Tue, 24 Nov 2020 05:38 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Tue, 24 Nov 2020 05:38 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : पेक्सेल्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिम दिल्ली के विकासपुरी में बाइक पर सवार दो अज्ञात बदमाशों ने 70 साल के एक बुजुर्ग की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान विकासपुरी निवासी अत्तम सिंह के तौर पर की गई है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सोमवार को शाम करीब पांच बजकर बीस मिनट पर पुलिस को सूचना मिली कि विकासपुरी में मकान संख्या एच-358 के निकट गोली चलने की घटना हुई है।
विज्ञापन
पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) दीपक पुरोहित ने बताया, सिंह को अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें मृत लाया घोषित कर दिया गया। गोली उनके सिर में लगी थी। अधिकारी ने बताया कि घटना के वक्त मोटरसाइकिल पर सवार दो लोग सिंह के घर के आसपास देखे गए थे। उन लोगों ने हेलमेट लगा रखे थे।
विज्ञापन
जब सिंह ने अपने घर के निकट कार रोकी तो बाइक पर पीछे बैठे व्यक्ति ने उन पर कथित रूप से गोली चला दी। इसके बाद दोनों वहां से भाग गए। सिंह कराला गांव के आनंदपुर धाम के गुरुद्वारे में सेवा करते थे। वह प्रॉपर्टी डीलर थे। डीसीपी ने बताया कि हत्या का एक मामला दर्ज करके जांच की जा रही है।