{"_id":"689682d10990bced4b065524","slug":"delhi-vidhansabha-s-hanging-house-has-now-become-a-tiffin-room-2025-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi : दिल्ली विधानसभा का फांसी घर अब बन गया टिफिन कक्ष, तीन दिन की बहस के बाद हुआ बदलाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi : दिल्ली विधानसभा का फांसी घर अब बन गया टिफिन कक्ष, तीन दिन की बहस के बाद हुआ बदलाव
Sat, 09 Aug 2025 04:36 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 09 Aug 2025 04:36 AM IST
सार
विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने आप की गलत कहानी पर सवाल उठाते हुए इसे 1912 के नक्शे के आधार पर टिफिन कक्ष बताया और बोर्ड लगवाया।
विज्ञापन
दिल्ली विधानसभा में कथित फांसी घर को टिफिन कक्ष में बदल दिया गया है।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दिल्ली विधानसभा में कथित फांसी घर को टिफिन कक्ष में बदल दिया गया है। विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने आप की गलत कहानी पर सवाल उठाते हुए इसे 1912 के नक्शे के आधार पर टिफिन कक्ष बताया और बोर्ड लगवाया।
विज्ञापन
तीन दिन की बहस के बाद कथित फांसी घर को टिफिन कक्ष घोषित कर बोर्ड लगा दिया गया। विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि 2022 में पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने इसे फांसी घर बताकर उद्घाटन किया, जो गलत था।
विज्ञापन
1912 का नक्शा और इतिहासकारों ने साबित किया कि यह टिफिन लाने वाला लिफ्ट कक्ष था। सीएम रेखा गुप्ता ने इसे इतिहास से छेड़छाड़ बताया और जांच के लिए विशेषाधिकार समिति को सौंपा, जो केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और राम निवास गोयल को तलब करेगी।
विज्ञापन