{"_id":"5fc2325e2862f63a1211a88c","slug":"delhi-video-of-a-man-who-entered-a-gurdwara-went-viral","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: गुरुद्वारे में घुसे व्यक्ति का वीडियो हुआ वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: गुरुद्वारे में घुसे व्यक्ति का वीडियो हुआ वायरल
Sat, 28 Nov 2020 04:49 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: विक्रांत चतुर्वेदी
Updated Sat, 28 Nov 2020 04:49 PM IST
सार
- आरोपी व्यक्ति पालकी वाली जगह पर लेट गया था
- संसद मार्ग थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया
- आरोपी व्यक्ति को इबहास में इलाज के लिए भेजा गया
विज्ञापन
बंगला साहिब गुरुद्वारे में दर्शन के लिए जाते श्रद्धालु
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गुरूद्वारा बंगला साहिब में एक व्यक्ति बृहस्पतिवार रात घुस गया और दरबार साहिब की पालकी वाली जगह पर जाकर शो गया। आरोप है कि व्यक्ति ने वहां अपशब्द भी कहे। गुरुद्वारे के सेवादारों ने उसे पकड़ कर संसद मार्ग थाना पुलिस के हवाले कर दिया। संसद मार्ग थाना पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
नई दिल्ली जिले के वरिष्ठ अधिकारियों के अनुसार शुरूआती जांच में आरोपी व्यक्ति की दिमागी हालत ठीक नहीं लग रही है और उसे इलाज के लिए इबहास अस्पताल में भेज दिया गया है। व्यक्ति के गुरूद्वारे में घुसने और अपशब्द कहने की वीडियो सोशल मीडिया पर जबरदस्त रूप से वायरल हो रही है।
नई दिल्ली जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार रात करीब दो बजे एक अधेड़ व्यक्ति गुरूद्वारे में घुस गया और पालकी वाली जगह पर पहुंच गया। व्यक्ति ने अपने सिर व मुंह को कपड़े से ढक रखा था। आरोपी ने पालकी वाली जगह पर अपशब्द कहना शुरू कर दिया। सेवादारों ने उसे तुरंत तख्त से उतारा और पुलिस को बुलाकर उसे पुलिस के हवाले कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार ये व्यक्ति कई दिन से गुरूद्वारे आ रहा था। एक टीवी चैनल में अरदास का लाइव चल रहा था। इससे आरोपी व्यक्ति की हरकतें कैमरे में कैद हो गईं।