{"_id":"63db2980eb77d013dd12b464","slug":"delhi-uttam-nagar-man-kidnap-two-5-and-6-year-old-girls-and-attempt-to-sexual-assault-mob-beat-him-2023-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: उत्तम नगर में दो मासूमों का अपहरण कर दुष्कर्म की कोशिश, भीड़ ने कर दी आरोपी की पिटाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: उत्तम नगर में दो मासूमों का अपहरण कर दुष्कर्म की कोशिश, भीड़ ने कर दी आरोपी की पिटाई
Thu, 02 Feb 2023 08:40 AM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Thu, 02 Feb 2023 08:40 AM IST
सार
जानकारी के अनुसार उत्तम नगर में दोनों बच्चियां परिजनों के साथ जन्मदिन के समारोह में शामिल होने आई थीं। इस बीच आरोपी फुसलाकर दोनों बच्चियों को अपने साथ ले गया और उनके साथ गलत हरकत करने की कोशिश की।
विज्ञापन
विस्तार
दिल्ली के उत्तम नगर इलाके में दो पांच और छह साल की बच्चियों का अपहरण कर दुष्कर्म के प्रयास की खबर सामने आ रही है। गनीमत रही कि आरोपी की हरकत को लेकर लोगों को पता चल गया और बच्चियां बच गईं।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार उत्तम नगर में दोनों बच्चियां परिजनों के साथ जन्मदिन के समारोह में शामिल होने आई थीं। इस बीच आरोपी फुसलाकर दोनों बच्चियों को अपने साथ ले गया और उनके साथ गलत हरकत करने की कोशिश की।
विज्ञापन
अब तक मिली खबर के अनुसार बच्चियों के शोर मचाने पर समारोह में आई भीड़ ने उनकी आवाज सुन ली और जिस दिशा से आवाज आ रही थी वहीं पहुंचे। आरोपी को देख भीड़ ने अपना आपा खो दिया और आरोपी की पिटाई कर दी।
विज्ञापन