फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi: Uproar over insult to pictures of deities

Delhi : स्कूल की दीवारों पर देवी-देवताओं की तस्वीरें लगाने पर हंगामा, हिंदूवादी संगठनों के प्रदर्शन पर हटाईं

Mon, 23 Jun 2025 06:03 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 23 Jun 2025 06:03 AM IST
सार

हिंदू रक्षा दल, विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कुछ कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और प्रदर्शन करते हुए स्कूल प्रशासन से इन तस्वीरों को तुरंत हटाने की मांग की। विरोध प्रदर्शन के बाद संबंधित तस्वीरों को दीवारों से हटा दिया गया। 

विज्ञापन
Delhi: Uproar over insult to pictures of deities
विरोध जताते लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मयूर विहार फेस-3 स्थित केरला एजुकेशनल सोसाइटी के स्कूल की दीवारों पर हिंदू देवी-देवताओं की तस्वीरें लगाने को लेकर रविवार को विवाद हो गया। स्थानीय लोगों के अनुसार, इन तस्वीरों को स्कूल प्रबंधन ने दीवारों पर लोगों को पेशाब करने से रोकने और गंदगी से बचाव के उद्देश्य से लगाया था।

विज्ञापन


हिंदू रक्षा दल, विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कुछ कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और प्रदर्शन करते हुए स्कूल प्रशासन से इन तस्वीरों को तुरंत हटाने की मांग की। विरोध प्रदर्शन के बाद संबंधित तस्वीरों को दीवारों से हटा दिया गया। 
विज्ञापन


हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ता सोनू शर्मा ने कहा कि हमारे देवी-देवता आस्था और पूजा के प्रतीक हैं, उनका उपयोग गंदगी रोकने के लिए नहीं किया जा सकता। अन्य स्थानों पर भी इस तरह की तस्वीरें देखी गई हैं, जिन्हें जल्द ही हटवाया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के प्रखंड के सह-संयोजक अंकित कुमार सिंह ने भी चेतावनी दी कि यदि किसी संस्था या व्यक्ति ने इस तरह से धार्मिक भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया तो उसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। 


प्रदर्शन के दौरान गिरीश कुमार, प्रदीप तिवारी, अरुण कुमार सहित कई अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। संगठन ने स्कूल प्रबंधन को चेताया है कि भविष्य में इस तरह की हरकत दोहराई गई तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed