फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Unlock 3 Guidelines News: government gets permission to open hotel and weekly market on trial basis gym remain close in ddma meeting

Delhi Unlock 3 Guidelines: होटल और साप्ताहिक बाजार खोलने की मिली मंजूरी, जिम रहेंगे बंद

Wed, 19 Aug 2020 06:12 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Wed, 19 Aug 2020 06:12 PM IST
विज्ञापन
Delhi Unlock 3 Guidelines News: government gets permission to open hotel and weekly market on trial basis gym remain close in ddma meeting
अरविंद केजरीवाल - फोटो : एएनआई

दिल्ली डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी की बैठक में आज फैसला हुआ है कि राजधानी में अनलॉक 3 के तहत होटल खोले जाएंगे और साप्ताहिक बाजारों को ट्रायल बेसिस पर खोला जाएगा। हालांकि जिम खोलने की अनुमति अब भी नहीं मिली है।

विज्ञापन


बता दें कि दिल्ली सरकार ने अनलॉक 3 के शुरुआत में ही यह फैसला लिया था कि केंद्र की गाइडलाइन के अनुसार दिल्ली में भी होटल, जिम खुलेंगे। इसके साथ ही साप्ताहिक बाजार ट्रायल बेसिस पर खुलेंगे। सरकार के इस फैसले को बाद में उपराज्यपाल अनिल बैजल ने यह कहते हुए पलट दिया था कि इससे दिल्ली में कोरोना की स्थिति कभी भी खराब हो सकती है। आधिकारिक सूत्रों का कहना था कि दिल्ली में कोरोना संक्रमण की हालत अभी भी गंभीर है। ऐसे में सार्वजनिक स्थलों पर भीड़ जुटने से समस्या और गंभीर हो सकती है।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन




हालांकि एलजी के इस फैसले के बाद दिल्ली सरकार ने दोबारा ये प्रस्ताव उनके पास भेजा था। आज जब दिल्ली डिजास्टर मैनेजमेंट की बैठक हुई तो उसमें फैसला लिया गया कि होटल और साप्ताहिक बाजार जरूर खुलेंगे लेकिन जिम नहीं खोले जाएंगे।

एलजी की ये थी राय
उपराज्यपाल कार्यालय के सूत्रों का कहना था कि इस मसले पर उपराज्यपाल की मुख्यमंत्री के साथ चर्चा हुई थी। इस मौके पर सहमति बनी थी कि कोरोना के कारण स्थिति गंभीर बनी हुई है। संक्रमण फैलने का खतरा अभी खत्म नहीं हुआ है। हालांकि, उपराज्यपाल ने दिल्ली सरकार के रेहड़ी-पटरी व फेरीवाले का काम शुरू करने के प्रस्ताव को इजाजत पहले ही दे दी थी, लेकिन साप्ताहिक बाजार और होटल खोलने के प्रस्ताव पर सहमति नहीं बन पाई थी।

अधिकारियों का कहना है कि साप्ताहिक बाजार और होटल व उससे जुड़े कारोबार में कोरोना के नियमों को लागू करना आसान नहीं होगा। इसके लिए पुलिस को अतिरिक्त ताकत लगानी पड़ेगी। इसके बावजूद, संभव नहीं कि बाजारों में सोशल डिस्टेंसिंग व मास्क आदि के नियम प्रभावी तौर पर लागू किए जा सकें। ऐसे में इस फैसले को लंबित रखा गया था। 


उधर, दिल्ली सरकार के सूत्रों का कहना था कि राजनिवास का आकलन गलत है। प्रस्ताव की डिटेल में गए बिना उपराज्यपाल ने फैसला किया है। अगर उपराज्यपाल राजी होंगे तो सरकार दोबारा प्रस्ताव भेजेगी। दिल्ली की अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए छूट देना जरूरी है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed