{"_id":"5f2407a38ebc3e63ab02bbca","slug":"delhi-university-will-start-academic-session-2020-2021-from-10-august","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीयू में 10 अगस्त से ऑनलाइन कक्षाओं के साथ अकादमिक सत्र 2020-21 की होगी शुरुआत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीयू में 10 अगस्त से ऑनलाइन कक्षाओं के साथ अकादमिक सत्र 2020-21 की होगी शुरुआत
Fri, 31 Jul 2020 05:29 PM IST
Mohit Mudgal
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: Mohit Mudgal
Updated Fri, 31 Jul 2020 05:29 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली विश्वविद्यालय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2020-21 की शुरुआत 10 अगस्त से होगी। इस नये शैक्षणिक सत्र में यूजी स्तर पर तीसरे, पांचवें और सातवें सेमेस्टर की कक्षाएं ऑनलाइन होंगी, जबकि पीजी स्तर पर तीसरे सेमेस्टर की कक्षाएं ऑनलाइन शुरू करने का फैसला लिया गया है। वहीं, अब तक जारी ग्रीष्मकालीन अवकाश को 9 अगस्त तक के लिए बढ़ा दिया गया है।
विज्ञापन
कोविड-19 के कारण यूजीसी ने इस माह की शुरुआत में अकादमिक सत्र व परीक्षाओं को लेकर विश्वविद्यालयों को दिशा-निर्देश जारी किए थे। अब डीयू ने इन दिशा-निर्देशों पर विचार करने के बाद अपने शैक्षणिक कैलेंडर में संशोधन कर उसे जारी किया है।
विज्ञापन
कैलेंडर के अनुसार फिलहाल कॉलेज नहीं खुलेंगे और कक्षाएं ऑनलाइन ही लगेंगी। इसके लिए नये शैक्षणिक सत्र की शुरुआत 10 अगस्त से की जा रही है। चूंकि अभी डीयू में यूजी कोर्सेज में दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया 31 अगस्त तक जारी है। ऐसे में नये छात्रों की कक्षाएं कब से शुरू होंगी, इस पर फैसला नहीं लिया गया है। दाखिला प्रक्रिया पूरे हो जाने के बाद ही इन कक्षाओं की शुरुआत करने को लेकर फैसला होगा।
विज्ञापन