{"_id":"658a23de44c9b8f9c301d3f4","slug":"delhi-university-trees-will-be-transplanted-to-build-du-building-2023-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi University: डीयू की इमारत बनाने के लिए पेड़ों को किया जाएगा प्रत्यारोपित, जल्द शुरू होगा निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi University: डीयू की इमारत बनाने के लिए पेड़ों को किया जाएगा प्रत्यारोपित, जल्द शुरू होगा निर्माण
Tue, 26 Dec 2023 06:22 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Tue, 26 Dec 2023 06:22 AM IST
सार
दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) में तीन इमारतों के निर्माण का रुका कार्य जल्द शुरू होगा। यहां निर्माण कार्य में बाधा बन रहे पेड़ों को प्रत्यारोपित किया जाएगा। इसके बाद निर्माण कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन
delhi university, du, दिल्ली विवि. दिल्ली विश्वविद्यालय
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) में तीन इमारतों के निर्माण का रुका कार्य जल्द शुरू होगा। यहां निर्माण कार्य में बाधा बन रहे पेड़ों को प्रत्यारोपित किया जाएगा। इसके बाद निर्माण कार्य किया जाएगा। डीयू के 100 वर्ष पूरे होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंस्टीट्यूट ऑफ एमिनेंस, फैकल्टी आफ टेक्नोलॉजी और कंप्यूटर सेंटर का शिलान्यास किया था। ऐसे में यहां पेड़ होने की वजह से पर्यावरण विभाग निर्माण की मंजूरी नहीं दे रहा था। इसके बाद डीयू ने इन पेड़ों को प्रत्यारोपित करने का फैसला लिया है। इससे निर्माण कार्य में तेजी आएगी और इमारतें जल्द बनकर तैयार होंगी।
यह तीन इमारतें डीयू के उत्तरी परिसर में 200 करोड़ की लागत से इंस्टीट्यूट ऑफ एमिनेंस, बीटेक कोर्स में पढ़ने वाले छात्रों के लिए फैकल्टी ऑफ टेक्नोलॉजी के भवन का निर्माण किया जा रहा है। इसके अलावा एक कंप्यूटर सेंटर भी 87.29 करोड़ से बनाया जा रहा है। बता दें जहां यह तीन इमारतों का निर्माण होना है, वहां काफी संख्या में पेड़ हैं। इससे निर्माण कार्य शुरू होने के लिए तमाम एजेंसियों से अनुमति ली जा रही थी। ऐसे में सभी से स्वीकृति मिल गई थी। इसके भवन निर्माण के लिए तीन अलग-अलग कंपनियों को ठेके भी आवंटित कर दिए गए थे। लेकिन, पेड़ होने की वजह से वन विभाग से अनुमति मिलने में समस्या हो रही थी।
पर्यावरण का रखा जाएगा ध्यान : कुलपति
डीयू के कुलपति प्रो. योगेश सिंह ने कहा कि पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए किसी भी पेड़ को हानि नहीं पहुंचाई जाएगी। प्रकृति को देखते हुए विकास कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नजफगढ़ और बवाना में डीयू की काफी जमीन है। ऐसे में इन पेड़ों को वहां प्रत्यारोपित किया जाएगा। इसके अलावा पेड़ प्रत्यारोपण के नियम के अनुसार वहां एक पेड़ के बदले 10 पौधरोपण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जल्द यह कार्य शुरू हो जाएगा और नए साल में तीनों भवनों का निर्माण भी शुरू कर दिया जाएगा।