{"_id":"5f94562001392f50f804fdb4","slug":"delhi-university-third-cut-off-list-declared","type":"story","status":"publish","title_hn":"DU 3rd Cut off List: दिल्ली विश्वविद्यालय ने जारी की तीसरी कट ऑफ लिस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
DU 3rd Cut off List: दिल्ली विश्वविद्यालय ने जारी की तीसरी कट ऑफ लिस्ट
Sat, 24 Oct 2020 09:58 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Sat, 24 Oct 2020 09:58 PM IST
विज्ञापन
डीयू एडमिशन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली विश्वविद्यालय की तीसरी कट ऑफ जारी हो गई है। इस कट ऑफ में कई नामी कॉलेजों में इकोनॉमिक्स, बीकॉम व बीकॉम ऑनर्स में दाखिले का मौका है। इन कोर्सेज केलिए तीसरी कट ऑफ अब भी काफी ऊंची है। वहीं इस कट ऑफ इतिहास, राजनीति व फिलॉस्फी ऑनर्स में दाखिले केअवसर कम हो गए हैं। लेडी श्रीराम कॉलेज ने अब भी साइकोलॉजी की कट ऑफ सब कॉलेजों में सबसे अधिक 99.50 फीसदी निकाली है। तीसरी कट ऑफ में औसतन कॉलेजों ने 0.25 फीसदी से लेकर 2 फीसदी तक की गिरावट की है।
विज्ञापन
हाई कट ऑफ केकारण इकोनॉमिक्स ऑनर्स में अब भी 21 कॉलेजों में दाखिले का अवसर है। इस कोर्स केलिए सर्वाधिक कट ऑफ एसआरसीसी की 98.75 फीसदी की है। जबकि अन्य कैंपस कॉलेजों में हंसराज ने 97.75, हिंदू ने 98, मिरांडा ने 98, रामजस ने 98फीसदी, किरोड़ीमल ने 97.50 फीसदी कट ऑफ निकाली है। जबकि लेडीश्रीराम कॉलेज में इस कोर्स केलिए 98.25 फीसदी पर दाखिले का मौका है। नामी कॉलेजों की जगह कॉलेज ऑफ वोकेशनल स्टडी, दिल्ली कॉलेज ऑफ आट्र्स एंड कॉमर्स, दयाल सिंह, गागी, आईपी, कमला नेहरु, मैत्रेयी, सत्यवती, सत्यवती ईवनिंग, शिवाजी, श्यामाप्रसादमुखर्जी, गुरु तेग बहादुर खालसा कॉलेज, जाकिर हुसैन कॉलेज में दाखिले बंद हो गए हैं।
विज्ञापन
बीकॉम ऑनर्स की बात करें तो कुल 37 कॉलेजों में ऊंची कट ऑफ पर इस कोर्स में दाखिला लिया जा सकता है। इस कोर्स के लिए सर्वाधिक कट ऑफ लेडीश्रीराम ने 98.25 फीसदी निकाली है। जबकि एसआरसीसी की कट ऑफ 98.12 फीसदी है। कैंपस कॉलेजों में हिंदू में 98, रामजस में 97.50 और किरोड़ीमल में 97.75 फीसदी पर दाखिला हो जाएगा।
विज्ञापन
साइकोलॉजी ऑनर्स की कट ऑफ की बात करें तो लेडीश्रीराम की कट ऑफ अब भी सबसे अधिक 99.50 फीसदी है। दौलतराम कॉलेज में इस कोर्स के लिए कट ऑफ 98 फीसदी है। आईपी, कमला नेहरु, केशव महाविद्यालय मातासुदंरी जैसे कॉलेज में इस कोर्स केदाखिले बंद हो गए हैं। उल्लेखनीय है की डीयू की 70 हजार सीट पर अब तक 52, 183 दाखिले हो चुके हैं।