फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi University: Students upset due to delay in UG-PG admission in DU turning to private institutions

Delhi University: डीयू में यूजी-पीजी दाखिले में देरी से छात्र परेशान, कर रहे प्राइवेट संस्थानों का रुख

Thu, 18 Aug 2022 07:43 AM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: अनुराग सक्सेना Updated Thu, 18 Aug 2022 07:43 AM IST
सार

निजी संस्थानों में दाखिला प्रक्रिया पूरी होने के कारण पढ़ाई जल्द शुरू होने वाली है। डीयू से अर्थशास्त्र में यूजी की पढ़ाई कर चुकी वर्तिका को इस साल पीजी में दाखिला लेना है। लेकिन पहले तो अंतिम वर्ष के रिजल्ट का इंतजार था जिसके आधार पर पीजी में दाखिला लिया जा सके।

विज्ञापन
Delhi University: Students upset due to delay in UG-PG admission in DU turning to private institutions
दिल्ली विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2022-23 के स्नातक और स्नातकोत्तर स्तर के दाखिले में देरी के कारण छात्र निजी संस्थानों की ओर रुख कर रहे हैं। कई ने मोटी फीस का भुगतान भी कर दिया है। डीयू में पढ़ने की आस है, लेकिन दाखिले को लेकर संशय होने के कारण चिंतित हैं। कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेस टेस्ट में हो रहीं अव्यवस्थाओं के कारण छात्र सत्र शुरू होने लेकर भी असमंजस में हैं। वहीं अभी सीयूईटी की कुछ परीक्षा अगस्त के अंत में होनी है। उसके बाद ही रिजल्ट जारी होगा।

विज्ञापन


कोविड-19 महामारी के कारण दिल्ली विश्वविद्यालय में दो साल से शैक्षणिक सत्र देरी से शुरू हो रहा है। इस साल कोरोना की स्थिति नियंत्रित होने और कॉलेज खुल जाने के कारण उम्मीद थी कि कॉलेजों में अगला सत्र समय से शुरू हो जाएगा। लेकिन इस साल भी इसके अक्तूबर के मध्य में शुरू होने की संभावना है।
विज्ञापन


निजी संस्थानों में दाखिला प्रक्रिया पूरी होने के कारण पढ़ाई जल्द शुरू होने वाली है। डीयू से अर्थशास्त्र में यूजी की पढ़ाई कर चुकी वर्तिका को इस साल पीजी में दाखिला लेना है। लेकिन पहले तो अंतिम वर्ष के रिजल्ट का इंतजार था जिसके आधार पर पीजी में दाखिला लिया जा सके। लेकिन अब तक यह नहीं पता कि पीजी के दाखिले कब शुरू होंगे। ऐसे में उन्होंने चेन्नई के एक निजी संस्थान में एक लाख रुपये से अधिक की फीस देकर दाखिला ले लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

असमंजस में छात्र, फीस फंसने का डर

वर्तिका दाखिला डीयू में ही चाहती हैं लेकिन अभी उन्हें वहां जाना पड़ा है क्योंकि वहां ओरिएंटेशन के लिए जाना था और फिर कक्षाएं शुरू हो चुकी हैं। अब अगर वह डीयू में दाखिला लेती हैं तब तक वह चेन्नई में एक से दो माह की पढ़ाई कर चुकी होंगी। इसके साथ ही फीस को लेकर भी चिंता है कि उन्हें कितनी फीस और कब तक वापस मिल सकेगी। अभी उन्होंने वहां किराए का कमरा लिया है जिसका मोटा किराया चुकाना पड़ रहा है और घर से भी दूर हैं। वह कहती हैं कि यदि डीयू में दाखिले शुरू हो जाते तो उन्हें इतने खर्चे करके बाहर नहीं जाना पड़ता। एक अन्य छात्र अनिरुद्ध सिंह को यूजी में किसी कॉलेज में दाखिले की चाह है लेकिन उन्हें अब तक यह नहीं पता कि कब दाखिले शुरू होंगे और उन्हें दाखिला मिलेगा या नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed