फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi University student caught for stealing cash and mobile phone from her college

डीयू की छात्रा ने किया ऐसा काम शर्मसार हुआ कॉलेज

Mon, 19 Jun 2017 05:15 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 19 Jun 2017 05:15 PM IST
विज्ञापन
Delhi University student caught for stealing cash and mobile phone from her college

दिल्ली विश्वविद्यालय के नामचीन कॉलजों में से एक किरोड़ीमल कॉलेज से एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने कॉलेज को शर्मसार कर दिया है। दरअसल यहां परीक्षा देने आई एक छात्रा ने अन्य दो छात्राओं के बैग चुरा लिए और फरार हो गई।

विज्ञापन


गौरतलब है कि शुक्रवार सुबह किरोड़ीमल कॉलेज में एग्जाम देने आई एक छात्रा ने क्लास के बाहर रखे दो बैग चुरा लिए और मौके से फरार हो गई। चुराए हुए बैग उसी क्लास में परीक्षा दे रही अन्य दो छात्राओं के हैं।
विज्ञापन


हालांकि चोरी करने वाली छात्रा की यह हरकत कॉलेज के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पीड़ित छात्राओं ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। उनके मुताबिक बैग में 2400 कैश, मोबाइल फोन और अन्य जरूरी सामान था। पुलिस ने 48 घंटे के अंदर उस लड़की को अपनी गिरफ्त में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

ले गई एक पर चोरी हो गए दो बैग

Delhi University student caught for stealing cash and mobile phone from her college

पुलिस के मुताबिक आरोपी छात्रा जहांगीरपुरी की रहने वाली है। किरोड़ीमल कॉलेज से बीए का कोर्स कर रही आरोपी छात्रा एक प्राईवेट कंपनी में जॉब करती है। शुक्रवार को कॉलेज में बीए सेकंड ईयर का एग्जाम चल रहा था।

आरोपी छात्रा वहीं परीक्षा देने आई थी। उसी क्लास में पीड़ित छात्राएं भी एग्जाम दे रही थीं। पुलिस की तहकीकात में पता चला है कि आरोपी छात्रा काफी पहले क्लास से बाहर आ गई थी और मौका पाते ही बैग उठाकर चली गई।

यहां यह दिलचस्प है कि आरोपी छात्रा ने एक ही बैग चोरी किया था लेकिन एक बैग में ही दो बैग होने के कारण दोनों चोरी हो गए। बता दें कि दोनों पीड़ित छात्राएं दोस्त हैं और एक ने अपना बैग दूसरे के बैग में रखा था।

पुल‌िस को देखकर फुट-फुटकर रोने लगी छात्रा

Delhi University student caught for stealing cash and mobile phone from her college

जब दोनों पीड़िताएं परीक्षा देकर बाहर निकली तो अपना बैग वहां न पाते हुए उन्होंने 100 नंबर पर फोन कर दिया। मौके पर ही मोरिस नगर थाने की पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने कॉलेज के अंदर व बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली जहां उस लड़की का सच सामने आया। 

पुलिस पता लगाते ही उसके निवास स्थान पहुंची, जहां उस लड़की की मां मिली। मां ने बताया कि उनकी बेटी ऑफिस गई है। पुलिस ने उसे फोन लगाकर बुलाने को कहा। देर शाम आरोपी छात्रा घर पहुंची। उसने वही लाल रंग का बैग लिया हुआ था। 

पुलिस ने सारा समान अपने कब्जे में करके आरोपी छात्रा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के सामने छात्रा फुट-फुट कर रोने लगी। उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed