फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi University ncweb second cutoff list released

DU: एनसीवेब की दूसरी कटऑफ सूची जारी, बीकॉम में दो से पांच व बीए में एक से पांच फीसदी की गिरावट

Thu, 24 Aug 2023 02:43 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Thu, 24 Aug 2023 02:43 AM IST
सार

एनसीवेब के मिरांडा हाउस सेंटर पर सर्वाधिक 90 फीसदी कट ऑफ बीए प्रोग्राम (इतिहास-राजनीति शास्त्र) की रही है। जबकि हंसराज कॉलेज में इस कोर्स की कट ऑफ 87 फीसदी तक गई है। इस कोर्स के लिए सबसे कम कट ऑफ भगिनी निवेदिता कॉलेज में 60 फीसदी और अदिति कॉलेज में 63 फीसदी तक गई है।

विज्ञापन
Delhi University ncweb second cutoff list released
दिल्ली यूनिवर्सिटी

विस्तार

दिल्ली विश्वविद्यालय के नॉन कॉलिजिऐट वूमेन एजुकेशन बोर्ड (एनसीवेब) ने बुधवार देर शाम अपने 26 कॉलेज सेंटरों में स्नातक के दो कोर्सेज बीए व बीकॉम में दाखिले के लिए दूसरी कट ऑफ जारी कर दी है। इस कट ऑफ में भी छात्राओं के पास दाखिले की पूरी संभावनाएं हैं। बीकॉम में दो से पांच व बीए में एक से पांच फीसदी की गिरावट की गई है। मिरांडा हाउस में बीकॉम की कट ऑफ 87 और हंसराज कॉलेज में 86 फीसदी गई है। अब इस कट ऑफ के आधार पर दाखिले की शुरुआत बृहस्पतिवार सुबह दस बजे से होगी। शनिवार 26 अगस्त रात 11:59 तक ऑनलाइन दाखिले लिए जा सकते हैं।

विज्ञापन


एनसीवेब के मिरांडा हाउस सेंटर पर सर्वाधिक 90 फीसदी कट ऑफ बीए प्रोग्राम (इतिहास-राजनीति शास्त्र) की रही है। जबकि हंसराज कॉलेज में इस कोर्स की कट ऑफ 87 फीसदी तक गई है। इस कोर्स के लिए सबसे कम कट ऑफ भगिनी निवेदिता कॉलेज में 60 फीसदी और अदिति कॉलेज में 63 फीसदी तक गई है। बीकॉम की कट ऑफ की बात करें तो हंसराज कॉलेज ने 86 और मिरांडा हाउस ने 87 फीसदी कट ऑफ जारी की है। जीसस एंड मैरी में 70 फीसदी, केशव महाविद्यालय में 71 फीसदी, श्री गुरु गोबिंद कॉलेज ऑफ कॉमर्स में कट ऑफ 73 फीसदी रही है। मैत्रेयी कॉलेज में कट ऑफ 69 फीसदी रही है। इस कोर्स की सबसे कम कट ऑफ पीडब्लयूडी के लिए अदिति व भगिनी निवेदिता में 51 फीसदी तक गई है। मिरांडा हाउस में इस प्रोग्राम के लिए ओबीसी श्रेणी की कट ऑफ 82 फीसदी, एससी व एसटी की 80 फीसदी, ईडब्लयूएस की 83 और पीडब्लयूडी की 80 फीसदी है।
विज्ञापन


53 से 83 के बीच है ओबीसी की कट ऑफ
सभी सेंटरों पर ओबीसी की कट ऑफ 53-83 के बीच है। बीए प्रोग्राम (इकोनॉमिक्स-पॉलिटिकल साइंस), कॉम्बिनेशन की सामान्य श्रेणी के लिए मिरांडा हाउस ने 85 फीसदी कट ऑफ जारी की है। वहीं इस कॉम्बिनेशन के लिए हंसराज कॉलेज सेंटर की कट ऑफ 83 फीसदी निकाली गई है। मालूम हो कि एनसीवेब की 15210 सीटें हैं। यहां अभी पहली लिस्ट में कम दाखिले हुए हैं। इस कारण से दाखिले की संभावना बनी हुई है। 26 अगस्त तक दाखिले के बाद 28 अगस्त तक फीस का भुगतान किया जा सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed