{"_id":"5cef1e79bdec22075b0c0eb6","slug":"delhi-university-graduation-admission-process-starting-from-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली विश्वविद्यालय: स्नातक में दाखिले की प्रक्रिया आज से शुरू, पोर्टल से करें आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली विश्वविद्यालय: स्नातक में दाखिले की प्रक्रिया आज से शुरू, पोर्टल से करें आवेदन
Thu, 30 May 2019 05:36 AM IST
देव कश्यप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: देव कश्यप
Updated Thu, 30 May 2019 05:36 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) ने लंबे इंतजार के बाद सत्र 2019-20 के लिए यूजी, पीजी, एमफिल, पीएचडी कोर्सेज में दाखिला प्रक्रिया की घोषणा कर दी है। यूजी कोर्सेज में ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत बृहस्पतिवार से होगी। पीजी, एमफिल, पीएचडी कोर्सेज के लिए ऑनलाइन आवेदन 3 जून से किए जा सकेंगे। पीजी डिप्लोमा इन साइबर सिक्योरिटी एंड लॉ में भी 3 जून से आवेदन होंगे।
विज्ञापन
हर साल दाखिला प्रक्रिया मई के दूसरे या तीसरे हफ्ते तक शुरू हो जाती थी, लेकिन इस बार प्रशासन की तैयारी पूरी नहीं होने के कारण देरी हुई है। सभी कोर्सेज के लिए ऑनलाइन आवेदन डीयू दाखिला पोर्टल के माध्यम से होंगे। दाखिला पोर्टल पर बृहस्पतिवार को ही दाखिला प्रोस्पेक्टस उपलब्ध करा दिया जाएगा। हालांकि डीयू प्रशासन ने यह नहीं बताया है कि आवेदक किस तिथि तक आवेदन कर सकेंगे। दाखिले से जुड़ी अन्य जानकारी बृहस्पतिवार को दी जाएगी।
विज्ञापन
हर साल की तरह इस बार भी दाखिले से जुड़ी जानकारी विद्यार्थियों को देने के लिए ओपन डेज आयोजित होंगे। इनकी शुरुआत 31 मई से होगी। इसमें डीयू के विशेषज्ञ दाखिले से जुड़े सवालों के जवाब देंगे। 31 मई, 3 जून और 8 जून को ओपन डेज सेशन नार्थ कैंपस के कांफ्रेंस सेंटर में सुबह 10 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक आयोजित होंगे। कुछ सेशन कॉलेजों में भी आयोजित होंगे। 4, 6, 7 और 10 जून को कमला नेहरू, राजधानी कॉलेज, रामलाल आनंद कॉलेज, जाकिर हुसैन कॉलेज, और महाराजा अग्रसेन कॉलेज में ओपन डेज आयोजित होंगे। प्रशासन ने कॉलेजों से भी कहा है कि वह अपने यहां विद्यार्थियों की सुविधा के लिए काउंसिलिंग सेशन आयोजित करें।
विज्ञापन
विद्यार्थियों की सुविधा के लिए हेल्प डेस्क
विद्यार्थियों की सुविधा के लिए कांफ्रेंस सेंटर के रूम नंबर-5 में हेल्प डेस्क लगाई जाएगी। इस पर सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक जानकारी ली जा सकेगी।