फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi university admission and process to get benefit of pwd quota

डीयू एडमिशन: 40 फीसदी विकलांग को ही मिलेगा पीडब्लयूडी श्रेणी का लाभ

Thu, 01 Jun 2017 11:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 01 Jun 2017 11:02 AM IST
सार

पीडब्लयूडी श्रेणी का लाभ लेने के लिए 40 फीसदी विकलांग होना जरुरी 
पीडब्ल्यूडी श्रेणी का लाभ लेने के लिए 40 फीसदी विकलांग होना जरूरी      
- छात्रों अभिभावकों ने आवेदनों की कैटिगरी समेत कॉलेज पाठ्यक्रम से संबंधित सवाल पूछे       
-डीयू में ओपन डेज के आखिरी दिन उमड़ी भीड़, अब अलग-अलग कॉलेज में कुल नौ ओपन डेज आयोजित होंगे
अमर उजाला बयूरो      
नई दिल्ली, 31 मई

विज्ञापन
delhi university admission and process to get benefit of pwd quota

विस्तार

दिल्ली विश्वविद्यालय की ओर से दाखिला प्रक्रिया की जानकारी देने के लिए आयोजित हो रहे ओपन डेज के आखिरी दिन बड़ी संख्या में छात्र व अभिभावक पहुंचे। जैसे-जैसे ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया आगे बढ़ रही है वैसे-वैसे छात्रों के सवाल भी बढ़ने लगे हैं।

विज्ञापन


छात्र दाखिले के आवेदन की कैटिगरी, आरक्षण की कैटिगरी, जरूरी दस्तावेजों के अलावा अंकों के आधार पर कॉलेज और पाठ्यक्रम पर में दाखिले को लेकर सवाल पूछ रहे है। बुधवार को डीयू की ओर से नॉर्थ कैंपस में कांफ्रेंस रूप में आखिरी ओपन डेज का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


आगे ओपन डेज होंगे लेकिन यह कॉलेज स्तर पर आयोजित किए जाएंगे। ओपन डेज का आयोजन सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक अलग-अलग कॉलेज में होगा। शुरूआत एक जून से कमला नेहरू कॉलेज में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रश्न: पीडब्लयूडी श्रेणी के लिए कौन से आवेदक आवेदन कर सकते हैं? कितनी डिसेबिलिटी होने पर उसे पीडब्ल्यूडी वर्ग में माना जाएगा?       
उत्तर-पीडब्ल्यूडी (पर्सन विद डिसेबिलेटी) श्रेणी के लिए वह ही आवेदक आवेदन कर सकते हैं, जो कि कम से कम 40 फीसदी अक्षम हों।         
प्रश्न: बीएससी केमिस्ट्री ऑनर्स में दाखिला लेना चाहता हूं। क्या बेस्ट फोर के अंकों में गणित के नंबर जोडने जरूरी हैं?
उत्तर: बीएससी केमिस्ट्री ऑनर्स में बेस्ट फोर के अंक नहीं जुड़ते हैं। केवल फिजिक्स केमिस्ट्री, मैथ के अंकों के आधार पर ही दाखिला मिलता है।      
प्रश्न: क्या रेगुलर कोर्सेज के साथ सर्टिफिकेट लैंग्वेज कोर्स किया जा सकता है?      
उत्तर-आप रेगुलर कॉलेज के साथ सर्टिफिकेट कोर्सेज (ऑफिस मैनेजमेंट, विदेशी भाषा) कर सकते हैं। छात्रों को सलाह दी गई कि पहले साल में कोई सर्टिफिकेट कोर्स ना करे। पहले साल कॉलेज व कोर्स को समझे।
प्रश्न: जाति प्रमाण पत्र का आवेदक के नाम पर होना अनिवार्य है?
उत्तर: जी हां, यदि कोई आवेदक आरक्षित श्रेणियों (एससी-एसटी, ओबीसी, पीडब्लयूडी के तहत आवेदन कर रहा है तो उसके जाति प्रमाण पत्र उसके स्वयं के नाम पर होना अनिवार्य है। प्रश्न: मैंने 12वीं की पढ़ाई दिल्ली से की है। मेरे बास ओबीसी प्रमाण पत्र उत्तर प्रदेश का है। क्या मुझे डीयू में ओबीसी श्रेणी में दाखिला मिलेगा। क्या दिल्ली के छात्रों को मिलने वाले कोटा का लाभ ले सकता हूं।

उत्तर: डीयू दाखिले में दिल्ली के छात्रों के लिए कोई कोटा निर्धारित नहीं है। दाखिले के लिए उत्तर प्रदेश के ओबीसी प्रमाण पत्र के साथ आवेदन कर सकते हैं। ओबीसी श्रेणी में बनने वाले कटऑफ के आधार पर दाखिला मिलेगा।    

अब यहां होंगे ओपन डेज      
तारीख    कॉलेज      
1 जून    कमला नेहरू कॉलेज      
2 जून    हंसराज कॉलेज      
3 जून    श्री गुरु गोविंद सिंह कॉलेज ऑफ कॉमर्स      
5 जून    आत्माराम सनातक धर्म कॉलेज (एआरएसजी) साउथ कैंपस      
6 जून    भीम राव अंबेडकर कॉलेज शाहदरा पूर्वी दिल्ली      
7 जून    दयाल सिंह कॉलेज      
8 जून    जाकिर हुसैन इवनिंग कॉलेज      
9 जून जाकिर हुसैन दिल्ली कॉलेज

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed