फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi: Two youths murdered in Narela

Delhi : नरेला में दो युवकों की हत्या, एक को मारकर जंगल में फेंका... शव जलाने की कोशिश; दूसरे का सोते समय कत्ल

Mon, 30 Jun 2025 01:39 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 30 Jun 2025 01:39 AM IST
सार

हत्या करने के बाद उसके शव को जलाने की कोशिश की गई थी।

विज्ञापन
Delhi: Two youths murdered in Narela
हत्या (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

नरेला में 20 साल के युवक का शव जंगल में मिला। हत्या करने के बाद उसके शव को जलाने की कोशिश की गई थी। वहीं नरेला औद्योगिक क्षेत्र इलाके में वेटर का काम करने वाले युवक की गला रेतकर हत्या कर दी गई। उसका शव कमरे में मिला। घटना के बाद से युवक का दोस्त गायब है। पुलिस को उसपर हत्या करने का शक है। पुलिस आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन


बाहरी उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त हरेश्वर वी स्वामी ने बताया, रविवार सुबह करीब 7.30 बजे नरेला पुलिस को भारत माता स्कूल के पीछे जंगल में युवक का अधजला शव पड़े होने की जानकारी मिली। मौके पर पुलिस ने देखा कि शव से करीब 150 मीटर आगे उसकी बुलेट बाइक पड़ी है। 
विज्ञापन


शव आंशिक रूप से जली हुई हालत में था। युवक की शिनाख्त कपिल दहिया (20) के रूप में हुई। वह अपने पिता महिपाल और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ स्वतंत्र नगर में रहता था। कपिल ने ओपन से 12वीं कक्षा की परीक्षा दी थी, जिसमें कम्पाटमेंट आया था। शुरुआती जांच में पता चला है कि कपिल का कुछ दिन पहले इलाके में रहने वाले कुछ लड़कों से झगड़ा हुआ था। पुलिस आशंका जता रही है कि रंजिश में उसकी हत्या की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घर में सो रहे युवक की गला रेतकर हत्या, दोस्त पर शक
नरेला औद्योगिक क्षेत्र के होलंबी कला इलाके में अपने घर में सो रहे युवक की गला रेतकर हत्या कर दी गई। उसकी शिनाख्त दरभंगा, बिहार निवासी सुनील मंडल (30) के रूप में हुई है। शुरुआती जांच में पता चला कि मृतक के साथ रह रहा उसका दोस्त वारदात के बाद से गायब है। पुलिस को दोस्त पर हत्या करने का शक है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।


बाहरी-उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त हरेश्वर वी स्वामी ने बताया कि रविवार की सुबह 7: 40 बजे पुलिस को युवक की हत्या की जानकारी मिली। युवक का शव विस्तर पर पड़ा था। उसका गला धारदार हथियार से रेता गया था। साथ ही उसके शरीर पर चोट के निशान थे। घर में शराब की बोतलें मिली हैं। दिल्ली में वह शादी समारोहों में कैटरर्स के साथ वेटर का काम करता था। आस पास के लोगों से बताया, सुनील शनिवार रात दस बजे दोस्त के साथ घर आया था। उसके बाद दोनों ने शराब पी। आशंका है कि नशे में दोस्त के साथ विवाद होने पर उसने उसकी हत्या कर दी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed