फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi two more cops tested corona positive one cop full family infected

दिल्ली में दो और पुलिसकर्मी निकले कोरोना पॉजिटिव, एक कर्मी का पूरा परिवार संक्रमित

Thu, 16 Apr 2020 01:55 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Thu, 16 Apr 2020 01:55 PM IST
विज्ञापन
Delhi two more cops tested corona positive one cop full family infected
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली में पिज्जा डिलिवरी ब्वॉय की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद अब दो पुलिसकर्मियों के भी इससे ग्रसित होने की जानकारी मिल रही है। दोनों ही पुलिसकर्मियों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। वहीं एहतियात रखते हुए एक पुलिसकर्मी के परिवार के सदस्यों को भी एकांतवास में रखा गया है।

विज्ञापन


विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मॉडल टाउन पुलिस कॉलोनी में रहने वाले एएसआई एवं उनके 21 साल के बेटे की रिपोर्ट सोमवार को पॉजीटिव आई है। इसके बाद उन्हें एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस बारे में नॉर्थ वेस्ट जिले के डीएसपी ने जानकारी दी कि सावधानी रखते हुए इस इलाके के ब्लॉक- जी, एच और आई को भी सील कर दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल, एएसआई की पत्नी एलएनजेपी अस्पताल में नर्स का काम करती हैं। अस्पताल में काम करते समय वह कोरोना के संक्रमण का शिकार हो गई थीं। उनके पॉजिटिव पाए जाने के बाद से पिता-पुत्र घर पर ही एकांतवास में थे। अब दोनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्हें भी अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।

वहीं एक और पुलिसकर्मी जो दर्शन विहार बुराड़ी निवासी है कि रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। एएसआई एक डॉक्टर की सुरक्षा में तैनात थे। कोरोना की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद से वह दर्शन विहार स्थित अपने घर पर एकांतवास में हैं। वहीं उनकी पत्नी एवं चार बच्चों को अलग कमरे में रखा गया है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed