फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi: Two miscreants arrested for robbing an American citizen with a knife

Delhi : अमेरिकी नागरिक पर चाकू से हमला कर लूटने वाले दो बदमाश गिरफ्तार, पहले हुई मुठभेड़

Mon, 30 Jun 2025 07:17 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 30 Jun 2025 07:17 AM IST
सार

दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी है। इनको एम्स ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
Delhi: Two miscreants arrested for robbing an American citizen with a knife
demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमेरिकी नागरिक को चाकू मारकर लूटपाट करने वाले दो बदमाशों को दक्षिण-पूर्व जिला के स्पेशल स्टाफ ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी है। इनको एम्स ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से पिस्टल, तमंचा, तीन कारतूस और व अन्य सामान बरामद किया है।

विज्ञापन


पकड़े गए आरोपियों की पहचान जतिन उर्फ मोगली और अक्षय बैथिनी के रूप में हुई है। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त ऐश्वर्या शर्मा ने बताया, 26 जून को अमर कालोनी थाना पुलिस को फोर्टिस एस्कोर्ट अस्पताल से अमेरिकी नागरिक अराडोम बेला कान (28) को चाकू मारने की सूचना मिली। पुलिस तुरंत वहां पहुंची। टीम को माला सिबल नाम की महिला मिलीं। उन्होंने बताया कि उनका दोस्त अमेरिकी नागरिक 20 जून को भारत आया है।
विज्ञापन


25 जून की रात वह विदेशी दोस्त के साथ आस्था कुंज पार्क में टहल रही थीं। इस बीच दो बदमाशों ने विदेशी नागरिक दाकस्त के दोनों हाथों में चाकू मारकर उनका आई फोन लूट लिया। रविवार करीब 5.10 बजे टीम ने बदमाशों को सरेंडर करने के लिए कहा, लेकिन बदमाशों ने तमंचे और पिस्टल से तीन राउंड गोलियां चला दीं। एक गोली इंस्पेक्टर राजेंद्र और एक गोली हवलदार महेंद्र की बुलेटप्रूूफ जैकेट पर लगी। पुलिस की ओर से जवाबी कार्रवाई में गोली दोनों बदमाशों के पैर में लगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed